बारिश के बीच डीआरएम का बड़ा एक्शन, ट्रैक पर उतरकर जांची रेल सुरक्षा व्यवस्था

सांकेतिक तस्वीर
सोनपुर रेल मंडल बारिश के मौसम में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए अलर्ट है. DRM अमित सरन ने मुजफ्फरपुर जंक्शन तक फुटप्लेट निरीक्षण कर रेल सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
Muzaffarpur News: बारिश के मौसम में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन और रेलवे ट्रैक की निगरानी को लेकर सोनपुर रेल मंडल अलर्ट मोड में है. इसी कड़ी में शुक्रवार को सोनपुर मंडल के डीआरएम अमित सरन ने फुटप्लेट निरीक्षण करते हुए सोनपुर से मुजफ्फरपुर जंक्शन तक रेलखंड का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रैक, सिग्नल प्रणाली और पटरियों के किनारे बिछाई गई गिट्टियों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया.
मुजफ्फरपुर में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचने के बाद डीआरएम ने एईईएन कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर रेलखंड की व्यवस्थाओं की समीक्षा की. बैठक में वैशाली रेलखंड की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.
वैशाली रेलखंड पर नियमित स्टाफ होगा तैनात
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि वैशाली रेलखंड पर संविदा कर्मियों की जगह जल्द ही सोनपुर मंडल के नियमित कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी. साथ ही सभी रेलवे फाटकों पर 24 घंटे गेटमैन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके.
अगले सप्ताह फिर होगा औचक निरीक्षण
डीआरएम ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर करीब 40 मिनट तक विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. इसके बाद वे मधुबनी-उधना स्पेशल ट्रेन से सोनपुर लौट गए. विभागीय जानकारी के अनुसार, अगले बुधवार को वैशाली रेलखंड का भी औचक निरीक्षण प्रस्तावित है.
यह भीा पढ़ें:मुजफ्फरपुर कांटी एनटीपीसी डैम में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, इलाके में कोहराम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










