सीतामढ़ी के रीगा में चोरों का तांडव, एक ही रात तीन किसानों के पंपसेट हुए चोरी

Author Rakesh kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी के रीगा में चोरों का तांडव, एक ही रात तीन किसानों के पंपसेट हुए चोरी

सीतामढ़ी के रीगा प्रखंड में चोरों ने किसानों की कमर तोड़ दी है. बभनगामा गांव में रात के अंधेरे में तीन किसानों के बोरिंग से पंपसेट चोरी हो गए. यह घटना उन किसानों के लिए बड़ी मुसीबत लेकर आई है जो पहले से ही मौसम की मार झेल रहे थे.

विज्ञापन

Sitamarhi Pumpset Theft: सीतामढ़ी के रीगा प्रखंड क्षेत्र के बभनगामा गांव में इन दिनों चोरों के आतंक से किसान बेहद परेशान हैं. सरेह (खेतों) में लगे पंपसेटों को निशाना बनाते हुए चोरों ने एक ही रात में तीन अलग-अलग किसानों के पंपसेट चोरी कर लिए. घटना के बाद से पीड़ित किसानों के सामने खेती-किसानी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है. चोरों ने बभनगामा गांव के निवासी अभिषेक कुमार मिश्रा, शैलेंद्र राय और नरेंद्र पटेल के सरेह स्थित बोरिंग से पंपसेट खोलकर गायब कर दिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रकृति की मार के बीच बढ़ी मुसीबत, धान की रोपनी पड़ी ठप

पीड़ित किसानों का कहना है कि इस साल मौसम और प्रकृति की मार के कारण बारिश समय पर नहीं हुई, जिसके चलते वे पंपसेट के सहारे जैसे-तैसे धान की रोपनी कर रहे थे. अभी खेतों में धान की रोपनी का बहुत सारा काम बाकी ही था कि इसी बीच चोरों ने उनके पूरे पंपसेट पर हाथ साफ कर दिया. इस चोरी के कारण अब किसानों के सामने बची हुई फसलों की सिंचाई और रोपनी को पूरा करने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है.

इलाके के किसानों में दहशत, थाने को अब तक नहीं दी सूचना

एक ही रात में तीन पंपसेट की चोरी होने की इस वारदात से बभनगामा और उसके अगल-बगल के गांवों के किसानों में भी भारी दहशत और असुरक्षा का माहौल है. किसान अब रात के समय अपने खेतों में लगे उपकरणों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. हालांकि, इस बड़ी घटना को लेकर पीड़ित किसानों द्वारा अभी तक स्थानीय रीगा थाना पुलिस को कोई लिखित शिकायत या सूचना नहीं दी गई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन