छपरा-कटिहार-मुजफ्फरपुर के यात्रियों के लिए खुशखबरी, रक्सौल-लोकमान्य तिलक समेत 5 ट्रेनों को मिला नया स्टॉपेज

Updated at : 13 Mar 2026 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
holi special train list

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: नवरात्रि मेला में बिहार से मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा. जिसकी लिस्ट आप देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Train News: बिहार के श्रद्धालु नवरात्रि के मौके पर मध्य प्रदेश के मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. हर साल यहां नवरात्रि मेला के दौरान भारी भीड़ देखने को मिलती है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने कुछ प्रमुख ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है. इससे यात्रियों को मंदिर तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी.

पांच जोड़ी ट्रेनों को मिलेगा ठहराव

रेलवे के अनुसार कुल पांच जोड़ी ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर अस्थायी रूप से रोका जाएगा. इन सभी ट्रेनों का ठहराव करीब पांच मिनट का होगा. इस दौरान यात्री आराम से ट्रेन से उतरकर मां शारदा मंदिर के दर्शन के लिए जा सकेंगे. रेलवे का कहना है कि यह व्यवस्था नवरात्रि मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए की गई है.

वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का शेड्यूल

रेलवे के मुताबिक वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 19051 को 21 मार्च से 28 मार्च तक मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है. यह ट्रेन दोपहर 3:05 बजे स्टेशन पर पहुंचेगी और 3:10 बजे आगे के लिए रवाना होगी.

वहीं मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस 19052 23 मार्च से 30 मार्च तक मैहर स्टेशन पर रुकेगी. यह ट्रेन सुबह 11:40 बजे पहुंचेगी और 11:45 बजे प्रस्थान करेगी.

कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस को भी राहत

इसी तरह कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस 11045 को 20 मार्च से 27 मार्च तक मैहर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है. यह ट्रेन शाम 5:20 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रवाना हो जाएगी. जबकि धनबाद-कोल्हापुर एक्सप्रेस 11046 23 मार्च से 30 मार्च तक रात 10:25 बजे मैहर पहुंचेगी और 10:30 बजे आगे बढ़ेगी.

इन ट्रेनों को भी मिला अस्थायी ठहराव

इसके अलावा 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस, 17610 पूर्णा जंक्शन-पटना एक्सप्रेस, 17609 पटना-पूर्णा जंक्शन एक्सप्रेस, 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस तथा 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस का भी मैहर स्टेशन पर पांच मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है.

नवरात्रि में बढ़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

नवरात्रि के समय मैहर में स्थित मां शारदा टेंपल में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. रेलवे का मानना है कि ट्रेनों के इस अस्थायी ठहराव से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी. साथ ही मेला के दौरान यात्रियों की भीड़ को संभालने में भी मदद मिलेगी.

Also Read: मिसाइल हमले में बिहार के मरीन इंजीनियर की इराक में मौत, अंतिम दर्शन के लिए तरस रहा परिवार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन