बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, पटना में सामुदायिक रसोई और बाल केंद्र का किया निरीक्षण
बाढ़ पीड़ितों से हालचाल लेते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बच्चियों के बीच डिग्निटी किट का वितरण करते CM
पटना के जेपी गंगा पथ स्थित बिन्द टोली में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए चल रहे सामुदायिक रसोई केंद्र और बाल केंद्र का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया. उन्होंने पीड़ितों से मिलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी भी तरह की कोताही न बरतने के कड़े निर्देश दिए.
Samrat Choudhary Flood Relief Patna : पटना के जेपी गंगा पथ स्थित बिन्द टोली में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए संचालित सामुदायिक रसोई केंद्र का सीएम सम्राट चौधरी ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, राहत सामग्री और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी जरूरी कदम उठाने और राहत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए.
बाल केंद्र में बच्चों से मिले मुख्यमंत्री
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बाल केंद्र का भी जायजा लिया. उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बाल केंद्र में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली.

इस दौरान बच्चियों के बीच डिग्निटी किट का वितरण भी किया गया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित परिवारों की जरूरतों का लगातार ध्यान रखने के निर्देश दिए.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बाढ़ पीड़ितों से जाना हालचाल
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. उन्होंने लोगों से भोजन, राहत और अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली.
Also Read : पीएम मोदी के जन्मदिन पर रोशनी से जगमगाया जेपी गंगा पथ, सीएम सम्राट चौधरी ने जलाए दीप
सीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए. अधिकारियों को प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराने और राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए.
इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भागलपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था. इस दौरान दोनों ने बाढ़ की स्थिति और प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया था.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए