पीएम मोदी के जन्मदिन पर रोशनी से जगमगाया जेपी गंगा पथ, सीएम सम्राट चौधरी ने जलाए दीप

Updated:
विज्ञापन

दीप प्रज्वलित करते सीएम सम्राट चौधरी, साथ में डिप्टी सीएम विजय चौधरी और दीघा विधायक संजीव चौरसिया.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) को दीयों से सजाया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसमें बिहार के समृद्ध स्वरूप को प्रदर्शित किया गया.

विज्ञापन

Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर बदलते और समृद्ध बिहार के स्वरूप को प्रदर्शित करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और दीघा विधायक संजीव चौरसिया भी मौजूद रहे.

संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में दीप सजाए गए थे. सीएम सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

जेपी गंगा पथ पर कार्यक्रम का जायजा लेते सीएम सम्राट चौधरी.
जेपी गंगा पथ पर कार्यक्रम का जायजा लेते सीएम सम्राट चौधरी.

दीपों से सजे जेपी गंगा पथ का दृश्य आकर्षक नजर आया. कार्यक्रम में बिहार के बदलते और समृद्ध स्वरूप को प्रदर्शित किया गया.

बाल कलाकारों से मिले सीएम

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वहां पहुंचे बाल कलाकारों से मुलाकात की. उन्होंने बाल कलाकारों से बातचीत की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूरे कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया.

बाल कलाकारों से मुलाकात करते सीएम सम्राट चौधरी.
बाल कलाकारों से मुलाकात करते सीएम सम्राट चौधरी.

Also Read : संजय मिश्रा समेत बिहार के 4 फिल्मी सितारों को मिलेगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड, 22 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

कार्यक्रम का लिया जायजा

इस दौरान वह जेपी गंगा पथ पर सजाए गए दीपों को देखते हुए नजर आए. मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को भी देखा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के विकास और बदलते स्वरूप को सामने रखने की कोशिश की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन