ePaper

bhagalpur news. डीएम व एसएसपी की अगुवाई में निकाली गयी वोटर जागरूकता बाइक रैली

Updated at : 03 Nov 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. डीएम व एसएसपी की अगुवाई में निकाली गयी वोटर जागरूकता बाइक रैली

विधानसभा चुनाव को लेकर सैंडिस कंपाउंड से मतदाता जागरूकता मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. सैकड़ों की संख्या में लोग मोटरसाइकिल के साथ रैली में शामिल हुए.

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर सैंडिस कंपाउंड से मतदाता जागरूकता मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. सैकड़ों की संख्या में लोग मोटरसाइकिल के साथ रैली में शामिल हुए. रैली में पहले मतदान फिर जलपान, 11 नवंबर को वोट जरूर करें का नारा लगता रहा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि मुझे पूरा उम्मीद है कि इस बार भागलपुर की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेगी. 11 नवंबर को सुबह 7:00 से शाम के 6:00 तक मतदान होगा. मैं भागलपुर के सभी प्रबुद्ध जनता से आग्रह करता हूं कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें. इसमें ज्यादा वक्त नहीं लगता है. आप बूथ पर जाएं. वहां सारी सुविधाएं हैं. पेयजल है, शौचालय है, रैम्प है, बिजली है. इसके अलावा वहां आपकी सहायता के लिए आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा है. पुरुष और महिला के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था है. दिव्यांग जनों व बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए विशेष सुविधा है. एसएसपी हृदय कांत ने कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से समस्त भागलपुर के वासियों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर से जरूर करें. मतदान को शांतिपूर्ण व विधिसंगत करवाने के लिए पैरा मिलिट्री बल की तैनाती की गयी है. सभी बूथ पर बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी. इसके अलावा सघन वाहन चेकिंग, जिला के बॉर्डर को सील करने की प्रक्रिया की गयी है. रैली में डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार व जिले के अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन