मुर्शिदाबाद रेल हादसा: गेटमैन गिरफ्तार, मृतकों के परिजनों को रेलवे देगा 10 लाख रुपये मुआवजा

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

हादसे की शिकार बनी कार

मुर्शिदाबाद में चलती ट्रेन की चपेट में कार आने से 4 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे शामिल हैं. रेलवे ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है और गेटमैन को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन

मुर्शिदाबाद. मुर्शिदाबाद ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है. इस बीच, रेलवे ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये और घायलों के परिवारों को 2.5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. गैटमैन को गिरफ्तार कर लिया गया है. सुपरवाइजर को पहले ही निलंबित कर दिया गया था. रेलवे इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

रेल सेवाएं बाधित

ट्रेन दुर्घटना के कारण दोपहर बाद तक रेल सेवाएं बाधित रहीं. रेलखंड पर लगाए गए अवरोध के कारण अजीमगंज से कटवा जाने वाली ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं. ट्रेनों को कटवा स्टेशन पर रोक दिया गया है. कटवा स्टेशन पर सैकड़ों ट्रेन यात्री इंतजार कर रहे हैं.

अब तक चार लोगों की मौत

मुर्शिदाबाद के बरहमपुर में 7 तारीख की सुबह चलती ट्रेन के चपेट में आने से एक स्कूल जा रही कार हादसे की शिकार हो गयी. इस हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों को मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक बच्चे की मौत इलाज के दौरान हुई है.

डीआरएम के नेतृत्व में जांच टीम पहुंची

हादसे के बाद एडीआरएम के नेतृत्व में 10 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच दल घटनास्थल पर पहुंचा है. पूर्वी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे ऐसे मामलों में ज़ीरो टॉलरेंस नीति का पालन करता है. पूरी घटना की जांच की जाएगी. घायलों के इलाज के लिए एक मेडिकल टीम भेजी गई है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा विधायक ने रखी मांग

बरहामपुर के विधायक सुब्रता मैत्रा ने कहा कि इतने सारे छात्रों की मौत दुखद और पीड़ादायक है. रेलवे को इस बात की जांच करनी चाहिए कि इतने सारे स्कूली छात्रों की जान क्यों गई. अधीर चौधरी ने आरोप लगाया कि रेलवे में सुरक्षा व्यवस्था का कोई अभाव है.

Also Read: Murshidabad Rail Accident: मुर्शिदाबाद में किसकी लापरवाही, रेलवे ने दो को किया निलंबित


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola