मुजफ्फरपुर के राघव ने किया कमाल, UPSC परीक्षा में हासिल किया चौथा स्थान

राघव झुनझुनवाला
Success Story: मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला ने यूपीएससी 2025 की परीक्षा में देश भर में चौथी रैंक हासिल की है. पंकज मार्केट निवासी राघव ने अपने तीसरे प्रयास में यह मुकाम पाया. दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक राघव ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार को दिया है.
Success Story: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के रहने वाले राघव झुनझुनवाला ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में चौथा स्थान हासिल कर बड़ी सफलता पाई है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे शहर में खुशी का माहौल है.
तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता
राघव ने यह सफलता अपने तीसरे प्रयास में हासिल की है. उन्होंने बताया कि पहली बार जब उन्होंने परीक्षा दी थी, तब मेंस एग्जाम पास करने के बाद पारिवारिक कारणों से वे इंटरव्यू में शामिल नहीं हो सके थे. दूसरी बार वे इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन मेरिट लिस्ट में जगह नहीं बना पाए. तीसरे प्रयास में उन्होंने पूरी मेहनत के साथ परीक्षा दी और देश में चौथा स्थान हासिल कर लिया.
शुरूआती पढ़ाई के बारे में जानिये
राघव की शुरुआती पढ़ाई मुजफ्फरपुर के एक निजी स्कूल में हुई. इसके बाद उन्होंने जीडी मदर स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की. आगे की पढ़ाई के लिए वे दिल्ली चले गए. यहां उन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से वर्ष 2020 में अर्थशास्त्र विषय से स्नातक की डिग्री हासिल की.
ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने पूरी तरह यूपीएससी की तैयारी पर ध्यान दिया. राघव ने बताया कि दिल्ली में रहकर उन्होंने मेहनत से पढ़ाई की. उन्होंने पढ़ाई के लिए कोई तय समय नहीं रखा था. जब तक उन्हें पढ़ाई से संतुष्टि नहीं मिलती थी, तब तक वे लगातार पढ़ते रहते थे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
क्या बोले राघव
राघव ने बताया कि इंटरव्यू के दौरान माहौल काफी टेंशनवाला था. उन्हें उम्मीद थी कि वे सफल हो जाएंगे, लेकिन चौथा स्थान मिलेगा, इसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी. अपनी सफलता का श्रेय राघव ने अपनी मां अंजू झुनझुनवाला, मामा अरुण चमड़िया और पूरे परिवार को दिया. उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन से ही वे इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं.
इसे भी पढ़ें: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा ने रचा इतिहास, दूसरे प्रयास में ही यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 301वीं रैंक
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के 11 दिन बाद दिया इंटरव्यू, किशनगंज की जूही ने यूपीएससी में हासिल की 649वीं रैंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




