ePaper

ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा ने रचा इतिहास, दूसरे प्रयास में ही यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 301वीं रैंक

Updated at : 06 Mar 2026 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
Akansha-Singh-UPSC

आकांक्षा सिंह

UPSC: भोजपुर की आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी 2025 में 301वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा ने दूसरे प्रयास में यह सफलता पाई.

विज्ञापन

UPSC: आरा की रहने वाली आकांक्षा सिंह ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है. शुक्रवार को जारी हुए नतीजों में आकांक्षा ने ऑल इंडिया 301वीं रैंक हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि पर न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा बिहार गर्व कर रहा है.

परिवार के बारे में जानिए

आकांक्षा के दादा ब्रह्मेश्वर मुखिया अपने समय के चर्चित चेहरा रहे थे. एक वर्ग उनका बहुत सम्मान करता है. अकांक्षा के पिता इंदुभूषण सिंह ने बताया कि दादा का हमेशा से सपना था कि परिवार का कोई सदस्य बड़ा अधिकारी बनकर समाज की सेवा करे. आकांक्षा ने इस सपने को हकीकत में बदल दिया. जैसे ही आरा के कतिरा मोहल्ले में उनकी सफलता की खबर पहुंची वैसे ही बधाई देने वालों का तांता लग गया.

संघर्ष और तैयारी का सफर

आकांक्षा की शुरुआती शिक्षा और ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई आरा के ही डीके जैन कॉलेज से हुई. इसके बाद वे अपनी तैयारी के लिए दिल्ली चली गईं. उन्होंने बताया कि वे रोजाना 8 से 10 घंटे तक नियमित पढ़ाई करती थीं. यह उनका दूसरा प्रयास था, जिसमें उन्हें यह बड़ी कामयाबी मिली. उनका मानना है कि अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो यह मायने नहीं रखता कि आप छोटे शहर से हैं या बड़े शहर से.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

30-32 मिनट तक चला इंटरव्यू

आकांक्षा का इंटरव्यू करीब 30-32 मिनट तक चला, जिसमें उनसे लोक गायकी और पद्म पुरस्कारों से जुड़े सवाल भी पूछे गए. उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्हें आईआरएस (IRS) कैडर मिला है, लेकिन उनका दिल भारतीय विदेश सेवा (IFS) के लिए धड़कता है.

इसे भी पढ़ें: 11 मार्च से बिहार के कई हिस्सों में शुरू होगा आंधी-तूफान का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

लालू-राबड़ी दौर में भाजपा को मजबूती देने वाले नंद किशोर यादव को मिला बड़ा ईनाम, जानिए इनके बारे में

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन