भरत तिवारी के परिजनों की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहेंगे 5 पुलिसकर्मी, शिकायत के बाद DSP ने लिया फैसला
भरत तिवारी के परिजनों से बात करते हुए मंत्री अशोक चौधरी
Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी के परिजनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जगदीशपुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने परिजनों की सुरक्षा में 5 पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है. परिजनों की ओर से घर के बाहर रेकी किए जाने की शिकायत के बाद यह फैसला लिया गया है.
Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर जांच-पड़ताल लगातार जारी है. इस बीच भरत के परिजनों ने रात में घर के बाहर बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से रेकी किए जाने की शिकायत की थी. इस मामले में रविवार को जगदीशपुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने घर जाकर परिजनों से मुलाकात की. परिजनों ने इस दौरान पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी. भरत तिवारी की मां ने इस मामले में लिखित आवेदन भी दिया था.
आपके शहर में
इन पुलिसकर्मियों को किया गया तैनात
इसके बाद जगदीशपुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने भरत तिवारी के घर और परिजनों की सुरक्षा बढ़ा दी है. डीएसपी ने परिजनों की सुरक्षा में सशस्त्र जवान, पुलिस पदाधिकारी, चौकीदार समेत 5 पुलिसकर्मियों को घर के बाहर तैनात कर दिया है. यानी कि अब 24 घंटे घर की सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. डीएसपी के मुताबिक, पीड़ित परिजनों ने लिखित आवेदन दिया है. आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है. इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मां आशा देवी करेंगी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
रविवार को भरत तिवारी के परिजनों ने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और उसमें मौजूद लोगों की पहचान की जाए. इस दौरान उन्होंने प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं. परिवार ने साफ कहा कि अगर तय समय के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो भरत तिवारी की मां आशा देवी 9 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी.
दोषियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े
मृतक की बहन रूबी देवी ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी मांग उन सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों की तत्काल गिरफ्तारी है, जिन पर परिवार को संदेह है. परिजनों का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. भरत तिवारी के परिजनों ने कहा कि वे न्याय मिलने तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. उनका कहना है कि उनकी सभी मांगें न्याय और निष्पक्ष जांच से जुड़ी हैं, इसलिए प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए.
Also Read: बिहार के इन 10 बड़े पुलों पर चुकाने पड़ेंगे टोल टैक्स, स्टेट हाइवे के ब्रिज को लेकर सर्वे शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए