मिड सीजन में ही ‘भोजपुरी बवाल’ का ग्रैंड इवेंट! पटना में आज जुटेंगे भोजपुरी के ये 5 बड़े सितारे,
सज धजकर तैयार ज्ञान भवन
‘भोजपुरी बवाल’ रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग आज पटना में हो रही है. पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आएंगे. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे मुख्य अतिथि.
Grand Finale of ‘Bhojpuri Bawaal : भोजपुरी मनोरंजन जगत के चर्चित रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का ग्रैंड इवेंट आज यानी 24 अगस्त को पटना के ज्ञान भवन में शूट किया जा रहा है. खास बात यह है कि शो अभी मिड सीजन में है, लेकिन फिनाले की शूटिंग को लेकर पटना में सितारों का जमावड़ा लगा है.
आपके शहर में
तेज प्रताप यादव समेत ये सितारे पहुंचे पटना
ग्रैंड इवेंट की शूटिंग में हिस्सा लेने के लिए शो से जुड़े पांच प्रमुख स्टार्स पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव पटना पहुंचे हैं. इनके अलावा टेलीविजन और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई अन्य कलाकार भी फिनाले की शूटिंग में शामिल होंगे.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे मुख्य अतिथि
ज्ञान भवन में होने वाले ग्रैंड इवेंट में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. उनके शो की शूटिंग में पहुंचने की भी जानकारी है. मुख्यमंत्री की मौजूदगी से कार्यक्रम को लेकर उत्साह और बढ़ गया है.
पांचों स्टार्स बने फाइनलिस्ट
‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड इवेंट में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव फाइनलिस्ट के तौर पर नजर आएंगे. शो के फिनाले को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गयी हैं.
6 सितंबर को होगा प्रसारण
ग्रैंड फिनाले की शूटिंग 24 अगस्त को पटना में हो रही है, जबकि इसका टेलीविजन प्रसारण 6 सितंबर को किया जाएगा. शो के प्रशंसकों को अब फिनाले के प्रसारण का इंतजार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए