BPSC TRE-4 में अब 33274 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, शिक्षा मंत्री का ऐलान, नया पैटर्न जानिए
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी
BPSC TRE-4 Teacher Vacency: बिहार TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि 886 पद बढ़ने के बाद अब 33,274 पदों पर बहाली होगी. BPSC ने साफ किया है कि परीक्षा दो स्टेज में ही होगी. परीक्षा की तारीख अक्टूबर में आ सकती है और एग्जाम नवंबर-दिसंबर में संभव है.
BPSC TRE-4 Teacher Vacency: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी खुशखबरी दी है. BPSC TRE-4 में 886 नए पद जोड़ दिए गए हैं. इसके बाद अब कुल 33274 पदों पर शिक्षकों की बहाली होगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि BPSC की हर परीक्षा अब दो स्टेज में ही कराई जाएगी.
आपके शहर में
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को मंत्री का संदेश
पटना के गर्दनीबाग में धरना दे रहे अभ्यर्थियों पर बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिन्हें भी अपनी समस्या रखनी है या बात करनी है, वे सीधे उनके पास या शिक्षा विभाग आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना वजह सिर्फ गर्दनीबाग में बैठकर प्रदर्शन करना चाहते हैं.
2 स्टेज में ही होगी परीक्षा, BPSC ने दी सफाई
बिहार लोक सेवा आयोग ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके परीक्षा पैटर्न को लेकर चल रही सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि TRE-4 के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के सुझावों और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह परीक्षा यूपी और हरियाणा की तर्ज पर दो चरणों (PT और मेन्स) में ही होगी.
आवेदनों की संख्या तय करेगी परीक्षा का शेड्यूल
आयोग ने बताया कि जब तक सभी अभ्यर्थियों के फॉर्म नहीं आ जाते, तब तक सटीक तारीख बताना मुश्किल है. अगर आवेदनों की संख्या 5 लाख तक रहती है, तो परीक्षा एक ही दिन में पूरी कर ली जाएगी. अगर 5 लाख से ज्यादा आवेदन मिलते हैं, तो परीक्षा दो या तीन दिनों तक चलाई जाएगी.
नेगेटिव मार्किंग और री-चेकिंग के नियम साफ
BPSC ने बताया कि सभी ऑब्जेक्टिव परीक्षाओं की तरह इसमें भी नेगेटिव मार्किंग का नियम लागू रहेगा. भाषा के चयन को लेकर लग रहे भेदभाव के आरोपों को खारिज करते हुए आयोग ने कहा कि फॉर्म भरते समय भाषा चुनने का विकल्प नहीं होता. इसके अलावा, परीक्षा में 60 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाली कॉपियों की दोबारा जांच कराई जाती है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
अक्टूबर में आएगी तारीख, नवंबर-दिसंबर में परीक्षा संभव
परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि TRE-4 के लिए आधिकारिक तारीखों का ऐलान अक्टूबर महीने में किया जा सकता है. परीक्षा का आयोजन नवंबर या दिसंबर के बीच होने की संभावना है. आयोग ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें.
पटना के गर्दनीबाग में शिक्षक अभ्यर्थी BPSC TRE-4 के नए नियमों के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों की मांग है कि TRE-1, TRE-2 और TRE-3 की तरह TRE-4 भी एक ही चरण में कराई जाए. इसके अलावा अभ्यर्थी नेगेटिव मार्किंग हटाने और बिहार के स्थानीय युवाओं के लिए सख्त डोमिसाइल नीति लागू करने पर अड़े हैं.
इसे भी पढ़ें: कोइलवर से गंगा किनारे आगे बढ़ेगा मरीन ड्राइव, 70 हजार करोड़ से बनेगा 126 किमी लंबा मार्ग, सीएम ने क्या बताया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए