विवादित बयान देने वाले BPSC के परीक्षा नियंत्रक पर होगी कार्रवाई, सम्राट चौधरी ने दिया आदेश
सम्राट चौधरी की फाइल फोटो
Samrat Choudhary: BPSC के परीक्षा नियंत्रक के विवादित बयान पर बिहार में बवाल मच गया है. इस मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
Samrat Choudhary: बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विवादित बयान दिया था. इसे लेकर बिहार में बवाल मचा हुआ है. इस मामले पर बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
आपके शहर में
वीडियो वायरल होने के बाद CM ने लिया फैसला
सोमवार को BPSC की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने अभ्यर्थियों से जुड़े सवाल पर एक कहावत का इस्तेमाल किया था. उन्होंने कहा था, "हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार." वीडियो सामने आने के बाद इस बयान को लेकर छात्रों और राजनीतिक दलों की ओर से विरोध शुरू हो गया.
मामला बढ़ता देख मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद इस पर संज्ञान लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारी से बात की और सामान्य प्रशासन विभाग को निलंबन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
राजेश कुमार सिंह पहले ही जता चुके हैं खेद
विवाद बढ़ने के बाद BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने अपने बयान पर सफाई भी दी थी. उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एक कहावत का इस्तेमाल किया था और इसे सोशल मीडिया पर अलग संदर्भ में पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उनका किसी व्यक्ति या समूह की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था. अगर किसी को उनकी बात से ठेस पहुंची है तो उन्होंने खेद जताया.
सफाई और खेद जताने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ. मुख्यमंत्री ने अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया है.
तेजस्वी यादव ने भी मांगी थी माफी
राजेश कुमार सिंह के बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी नाराजगी जताई थी. वह गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे और अधिकारी से माफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा कि छात्रों को लेकर इस तरह की भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती.
इस मामले को लेकर जन सुराज की ओर से भी परीक्षा नियंत्रक से माफी मांगने की मांग की गई थी. सोशल मीडिया पर बयान का वीडियो तेजी से फैलने के बाद मामला और बढ़ गया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
आखिर BPSC अधिकारी ने क्या कहा था?
सोमवार को BPSC की प्रेस कॉन्फ्रेंस TRE-4 परीक्षा समेत अभ्यर्थियों के कई सवालों पर जानकारी देने के लिए बुलाई गई थी. इसी दौरान 70वीं BPSC परीक्षा में तीसरी रैंक पाने वाले अभ्यर्थी की उत्तर पुस्तिका को लेकर सवाल पूछा गया. जवाब देते हुए परीक्षा नियंत्रक ने आरोपों पर अदालत जाने की बात कही और इसी दौरान 'हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार' वाली कहावत का इस्तेमाल किया.
इसे भी पढ़ें: कोइलवर से गंगा किनारे आगे बढ़ेगा मरीन ड्राइव, 70 हजार करोड़ से बनेगा 126 किमी लंबा मार्ग, सीएम ने क्या बताया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए