गया जी से बैंकॉक जाना होगा आसान, CM सम्राट चौधरी ने बताया कब से शुरू होगी सीधी फ्लाइट

Updated:
विज्ञापन

सीएम सम्राट चौधरी की फाइल तस्वीर (बाएं )

गया जी से बैंकॉक की सीधी उड़ान जल्द शुरू होने वाली है, जिसका संचालन इंडिगो करेगा. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है.

विज्ञापन

Gaya to Bangkok Direct Flight : गया जी से बैंकॉक की सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है, और इंडिगो ने इस अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए अपनी बुकिंग शुरू कर दी है, जिससे यात्रियों को विदेश यात्रा करने में काफी सुविधा होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सप्ताह में दो दिन होगा उड़ानों का संचालन

यह विमान सेवा आगामी 25 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और सप्ताह में दो दिन यानी सोमवार और गुरुवार को नियमित रूप से संचालित की जाएगी.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए इसे राज्य की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी और पर्यटन के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल बताया है.

Also Read : अपहरण की शिकायत के बाद झारखंड से मिला शेखपुरा का युवक, पत्नी से विवाद के बाद खुद घर छोड़कर चला गया था

वैश्विक पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होने से बिहार को वैश्विक पर्यटन, व्यापार और निवेश के नए-नए अवसरों से जोड़ने में काफी मदद मिलेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त

इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में ही बिहार की कनेक्टिविटी और समग्र विकास को नई गति मिल रही है.

इंडिगो की गया जी-बैंकॉक फ्लाइट सोमवार और गुरुवार को संचालित होगी. यह फ्लाइट गया से दोपहर 1:15 बजे रवाना होकर शाम 5:50 बजे बैंकॉक पहुंचेगी. वहीं बैंकॉक-गया फ्लाइट सोमवार और गुरुवार को सुबह 10:15 बजे बैंकॉक से उड़ान भरकर दोपहर 12:15 बजे गया जी पहुंचेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन