अपहरण की शिकायत के बाद झारखंड से मिला शेखपुरा का युवक, पत्नी से विवाद के बाद खुद घर छोड़कर चला गया था

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा से बरामद शेखपुरा का लापता युवक विकास रंजन

शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र से अपहृत 40 वर्षीय युवक विकास रंजन को पुलिस ने झारखंड के गढ़वा से बरामद किया है. पारिवारिक विवाद के बाद युवक खुद घर छोड़कर चला गया था.

विज्ञापन

शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐफनी गांव के अपहृत एक 40 वर्षीय युवक विकास रंजन को पुलिस झारखंड के गढ़वा से बरामद करने में सफलता पाई है, और झारखंड से युवक को पुलिस सब इंस्पेक्टर मो. परवेज हैदर की निगरानी में सोमवार को यहां लाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू

बरामद किए गए युवक को स्थानीय कोर्ट के समक्ष उपस्थित कर उसका बयान कलमबद्ध कराने की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, ताकि मामले के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके.

पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी

इस बाबत पुलिस सब इंस्पेक्टर मो. परवेज हैदर ने कहा कि बरामद युवक की पत्नी पटना स्थित बेऊर जेल में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है, और उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी ने गत माह पति का अपहरण कर लिए जाने से संबंधित एक लिखित शिकायत पटना के रामकृष्ण नगर थाना को सौंपी थी.

Also Read : गया जी : एक ही टेबल पर 3 साल से जमे कर्मियों की बदलेगी जिम्मेदारी, विभाग बोला- इससे भ्रष्टाचार को मिलता है बढ़ावा

कसार थाना में दर्ज हुआ था अपहरण का मामला

रामकृष्ण नगर थाना द्वारा उक्त शिकायत को आगे की कार्रवाई के लिए कसार थाना को भेज दिया गया, जिसके बाद थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने स्थानीय कसार थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी थी.

पारिवारिक विवाद के बाद घर छोड़कर भागा था युवक

जांच के क्रम में पुलिस ने लापता युवक को झारखंड के गढ़वा शहर में पाया, और परवेज हैदर ने बताया कि युवक पत्नी के साथ हुए आपसी विवाद के कारण गुस्से में घर छोड़कर भाग गया था तथा भागने के क्रम में पहले वह दो-तीन दिन नवादा रहा, फिर छत्तीसगढ़ चला गया और वहां 6 दिन रहने के बाद गढ़वा लौटकर प्लंबर का काम कर रहा था.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन