शेखपुरा में सोमवारी पर बदलेगा ट्रैफिक रूट, पंचबदन स्थान जाने वालों के लिए जरूरी खबर

Updated:
विज्ञापन

पंचबदन स्थान की फाइल तस्वीर

सावन की अंतिम सोमवारी और श्रावणी मेले के मद्देनजर पंचबदन स्थान जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गई है. बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक के साथ-साथ अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं.

विज्ञापन

सावन की अंतिम सोमवारी और श्रावणी मेला के आयोजन को लेकर पुलिस ने बरबीघा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुशेढ़ी स्थित पंचबदन स्थान के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की है, और लखीसराय जिला में हाल ही में हुई घटना के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

यातायात डीएसपी ऋषभ कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पंचबदन स्थान की ओर जाने वाले पथ पर बड़े वाहनों के आवागमन पर सोमवार के साथ-साथ गुरुवार और शुक्रवार को पूरी तरह रोक लगा दी गई है.

मेले के लिए अलग पार्किंग स्थल चिन्हित

पंचबदन स्थान में सोमवारी के दिन तथा 27 एवं 28 अगस्त को श्रावणी मेला के अवसर पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जहां बड़ी और छोटी गाड़ियों के साथ-साथ दोपहिया वाहनों के लिए भी अलग से पार्किंग स्थल बनाए गए हैं.

प्रशासन की अपील और सुगम आवागमन

श्रद्धालुओं की सुगमिता को लेकर अन्य लोगों से इस रास्ते पर आवागमन न करने की अपील की गई है, तथा पुलिस और प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए पूरी तरह से तत्पर नजर आ रहा है.

मीडिया के माध्यम से सहयोग की अपील

यातायात डीएसपी ने मीडिया के माध्यम से आम लोगों से अपील की है कि वे श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ख्याल रखें और इस आयोजन को सफल बनाने में पुलिस एवं प्रशासन को पूरी मदद करें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन