शेखपुरा में पहाड़ की खाई में नहाने गया किशोर लापता, स्थानीय गोताखोरों के बाद SDRF बुलाई गई
सांकेतिक तस्वीर
शेखपुरा की सुरदासपुर पहाड़ी पर दोस्तों के साथ नहाने गया एक किशोर गहरे पानी में फंस गया है. स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी है, लेकिन किशोर का पता नहीं चल पाया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF की टीम को बुलाया गया है.
Sheikhpura Surdaspur Hill Accident : शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरदासपुर पहाड़ी की खाई में डूबने से एक किशोर के मौत हो जाने की आशंका है, और यह किशोर करिहो गांव के संजय यादव का पुत्र अमन कुमार प्रियांशु बताया जा रहा है.
आपके शहर में
दोस्तों के साथ स्नान करने गया था किशोर
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि किशोर अपने चार-पांच अन्य मित्रों के साथ पहाड़ की खाई में इकट्ठा हुए जल में स्नान करने आया था, और इसी दौरान वह गहरे गड्ढे में फंस गया.
Also Read : अब गांव में ही मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाह, शेखपुरा के कुसुम्भा में खुलेगा लीगल एड क्लिनिक
साथियों द्वारा सूचना और पुलिस की त्वरित कार्रवाई
किशोर के पानी से बाहर नहीं आने पर उसके साथियों ने ग्रामीणों और परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से तलाश शुरू की गई.
Also Read : भोजपुर : बड़हरा में गंगा का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार धीमी, 24-48 घंटे में राहत की उम्मीद
एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया मौके पर
स्थानीय गोताखोरों द्वारा किशोर की बरामदगी नहीं होने पर प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ की टीम को बुलाया जा रहा है, ताकि किशोर को सुरक्षित या जैसे भी स्थिति हो बरामद किया जा सके.
अंधाधुंध पत्थर उत्खनन के कारण बने गड्ढों पर रोष
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने लगातार हो रहे अंधाधुंध पत्थर उत्खनन के कारण बने मौत के इन गढ़ों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की, तथा आक्रोशित लोगों ने बताया कि उत्खनन के बाद छोड़े गए ऐसे बड़े गड्ढे इस प्रकार की दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए