अब गांव में ही मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाह, शेखपुरा के कुसुम्भा में खुलेगा लीगल एड क्लिनिक

Updated:
विज्ञापन

कुसुम्भा में खुलने वाले निःशुल्क विधिक सहायता केंद्र का भवन (AI इमेज )

शेखपुरा में आम लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए कुसुम्भा ग्राम पंचायत में एक नए लीगल एड क्लिनिक का उद्घाटन किया जाएगा. प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी द्वारा खोले जाने वाले इस केंद्र से ग्रामीण स्तर पर कानूनी मदद का मार्ग प्रशस्त होगा.

विज्ञापन

Legal Aid Clinic Sheikhpura : शेखपुरा जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आमजनों को निःशुल्क एवं सुलभ विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, कुसुम्भा ग्राम पंचायत में निःशुल्क विधिक सहायता केन्द्र (लीगल एड क्लिनिक) का उद्घाटन किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रधान जिला जज करेंगे केंद्र का उद्घाटन

इस नए सहायता केंद्र का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संतोष कुमार तिवारी द्वारा किया जाएगा, जिससे ग्रामीण स्तर पर कानूनी मदद का रास्ता साफ होगा.

समारोह में शिरकत करेंगे कई गणमान्य अधिकारी

इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी-सह-उपाध्यक्ष शेखर आनंद, पुलिस अधीक्षक-सह-सदस्य हिमांशु, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम नीरज किशोर, विशेष न्यायाधीश उत्पाद सतीश कुमार झा, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो रविन्द्र कुमार, प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी मिट्ठू रानी तथा प्राधिकार के सचिव सब जज सुशील प्रसाद उपस्थित रहेंगे.

जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी रहेंगे मौजूद

इसके अलावा, इस महत्वपूर्ण उद्घाटन समारोह में जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष चंद्रमौली यादव तथा महासचिव बिनोद कुमार सिंह सहित अन्य कई गणमान्य लोगों के भी उपस्थित रहने की पूरी संभावना है.

Also Read : भोजपुर : बड़हरा में गंगा का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार धीमी, 24-48 घंटे में राहत की उम्मीद

जरूरतमंदों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी कानूनी मदद

जिला विधिज्ञ अध्यक्ष चंद्रमौली यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस निःशुल्क विधिक सहायता केन्द्र की स्थापना न्याय को आम लोगों तक सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे गरीब, कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को स्थानीय स्तर पर कानूनी परामर्श मिल सकेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन