शेखपुरा: सुरदासपुर पहाड़ी की खाई में डूबे 14 वर्षीय किशोर का 20 घंटे बाद मिला शव, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

Updated:
विज्ञापन

किशोर का शव

शेखपुरा के सुरदासपुर पहाड़ी की खाई में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर अमन कुमार उर्फ प्रियांशु की डूबने से मौत हो गई. घटना के करीब 20 घंटे बाद सोमवार सुबह उसका शव बरामद किया गया. दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के दौरान गहरे गड्ढे में फंसने से यह हादसा हुआ.

विज्ञापन

Shiekhpura Teenager drowned death: नगर थाना क्षेत्र के सुरदासपुर पहाड़ी की खाई में डूबने से मृत 14 वर्षीय किशोर अमन कुमार उर्फ प्रियांशु का शव घटना के करीब 20 घंटे बाद सोमवार की सुबह बरामद किया गया. रविवार को खाई में जमा पानी में डूबने के बाद किशोर की तलाश की जा रही थी. सोमवार सुबह शव पानी के ऊपर उतराने लगा, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोस्तों के साथ खाई में नहाने गया था किशोर

मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के करिहो गांव निवासी संजय यादव के पुत्र अमन कुमार उर्फ प्रियांशु के रूप में हुई है. वह शेखपुरा शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था. बताया गया कि रविवार की सुबह वह चार-पांच अन्य दोस्तों के साथ सुरदासपुर पहाड़ी की खाई में जमा पानी में स्नान करने पहुंचा था. इसी दौरान वह गहरे गड्ढे में फंस गया और पानी में डूब गया.

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का लिया जायजा

शव मिलने की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और एएसआई पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद डीएम शेखर आनंद, एसपी हिमांशु, एसडीओ प्रियंका कुमारी और एडीएम लखींद्र पासवान भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को पानी से भरी खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

परिवार में मचा कोहराम

घटना के बाद मृत किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, इलाके में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है. नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के आश्रित परिवार की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:‘अंकल बचा लीजिए...’ गिड़गिड़ाती रही लड़की, नकाबपोश बदमाशों ने टेलर दुकान से खींचकर मारी गोली; पुलिस ने बताई वजह


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन