शेखपुरा में पानी के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं, 1500 लोगों की परेशानी पर 2 घंटे जाम रहा रास्ता
सांकेतिक तस्वीर
शेखपुरा जिले में भीषण पेयजल संकट के कारण आक्रोशित ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने मनकौल गांव में मुख्य सड़क मार्ग को 2 घंटे तक जाम कर दिया. हर घर नल जल योजना की बोरिंग फेल होने से स्थानीय लोग खेतों के बोरिंग से पानी लाने को विवश हैं.
Sheikhpura Water Crisis : पिछले दो महीने से भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत सनैया पंचायत के मनकौल गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को शेखपुरा-ससबहना मुख्य सड़क मार्ग को मनकौल मिडिल स्कूल के समीप जाम कर दिया.
आपके शहर में
हाथों में पानी का बर्तन लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
सड़क जाम कर रहे लोगों में ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं, जो अपने हाथों में पानी का खाली बर्तन ले रखी थीं और ग्रामीणों ने लगभग 2 घंटों तक मुख्य सड़क मार्ग को पूरी तरह से जाम रखा.
बोरिंग फेल होने से डेढ़ हजार की आबादी प्रभावित
जाम के कारण कई छोटे-बड़े वाहनों सहित बड़ी संख्या में राहगीर व यात्री फंसे रहे, और ग्रामीणों ने बताया कि हर घर नल का जल योजना के तहत लगे बोरिंग का जल स्तर नीचे जाने के कारण वह फेल हो चुका है, जिससे लगभग डेढ़ हजार की आबादी घोर पेयजल संकट झेल रही है.
Also Read : अपहरण की शिकायत के बाद झारखंड से मिला शेखपुरा का युवक, पत्नी से विवाद के बाद खुद घर छोड़कर चला गया था
अधिकारियों की टालमटोल नीति और ग्रामीणों की विवशता
खराब पड़े जलापूर्ति केंद्र को चालू करने के लिए स्थानीय प्रतिनिधियों व अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन अधिकारियों की टालमटोल नीति के कारण महीनों बीत जाने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ और लोग खेतों के पटवन वाले बोरिंग से पानी लाने को विवश हैं.
पुलिस के समझाने पर समाप्त हुआ सड़क जाम
ग्रामीणों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की. बाद में सड़क जाम की सूचना मिलने पर अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए