गया जी : एक ही टेबल पर 3 साल से जमे कर्मियों की बदलेगी जिम्मेदारी, विभाग बोला- इससे भ्रष्टाचार को मिलता है बढ़ावा

Updated:
विज्ञापन

गया नगर निगम कार्यालय की फाइल फोटो

गया जी निकायों में वर्षों से एक ही पद पर जमे कर्मचारियों के लिए विशेष सचिव शाहिद परवेज का नया फरमान आया है. भ्रष्टाचार को रोकने के उद्देश्य से 3 साल से एक ही जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मियों के तबादले और पद बदले जाएंगे. विभाग ने एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी है.

विज्ञापन

गया जी के निकायों में वर्षों से एक ही जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मियों का तबादला अब तक नहीं हो सका है. कई कर्मी एक ही काम करते-करते सेवानिवृत्त तक हो जाते हैं. कुछ वर्ष पहले इनके तबादले का निर्देश प्रदेश सरकार के स्तर पर दिया गया था तथा कुछ कर्मियों की सूची भी जारी कर दी गयी थी, जिन्होंने ज्वाइन भी कर लिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद उस आदेश को निरस्त कर दिया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

विशेष सचिव शाहिद परवेज का नया निर्देश

नगर एवं आवास विभाग के विशेष सचिव शाहिद परवेज ने निकाय में तैनात अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 67 के तहत निकायों में लंबे समय से काम कर रहे कर्मियों की टेबल और जिम्मेदारी बदलना आवश्यक है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलने की बात

विभाग का स्पष्ट मानना है कि एक ही जिम्मेदारी लंबे समय तक निभाने से कार्यालयों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है, इसलिए तीन वर्षों से एक ही पद या काम पर जमे हुए कर्मियों की जिम्मेदारी बदलना बेहद जरूरी है.

एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन देने का आदेश

पत्र में निर्देश दिया गया है कि सभी निकायों में एक सप्ताह के अंदर आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए विभाग को इसका प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित किया जाए, जिससे प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है.

Also Read : गया जी : गुरुआ में छात्रों की पसंद बने गणित शिक्षक चंदन कुमार, स्कूल के उत्कृष्ट शिक्षक का मिला सम्मान

कर्मियों में चर्चा और संशय की स्थिति

इधर, विभाग से पत्र आने के बाद सभी कर्मी एक-दूसरे के काम के सालों की गिनती करने में जुटे हुए हैं. हालांकि, कर्मचारियों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि पूर्व की तरह इस बार भी तबादले या आदेश के बाद क्या स्थिति बनेगी और इसका क्या ठिकाना है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन