गया जी : गुरुआ में छात्रों की पसंद बने गणित शिक्षक चंदन कुमार, स्कूल के उत्कृष्ट शिक्षक का मिला सम्मान

विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ शिक्षक चुने जाने पर चंदन कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते प्रधानाध्यापक

गया जी के गुरुआ प्रखंड में गणित शिक्षक चंदन कुमार को विद्यालय का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक चुना गया है. बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनके समर्पण और स्कूल की गतिविधियों में सक्रियता ने उन्हें यह सम्मान दिलाया है.

विज्ञापन

Best Teacher Award in Gurua : गया जी के गुरुआ प्रखंड स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल, काज में गणित विषय के शिक्षक चंदन कुमार को विद्यालय के सबसे उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में चुना गया है. शिक्षक चंदन कुमार अपनी लगन, मेहनत और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता

उन्होंने हमेशा विद्यालय की प्रत्येक गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, तथा शिक्षण के प्रति उनके इसी समर्पण भाव के कारण आज विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने मत का प्रयोग करते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ शिक्षक चुना.

प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में उत्क्रमित हाई स्कूल, काज के प्रधानाध्यापक योगेन्द्र कुमार तथा मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक आनंद मनोहर के द्वारा शिक्षक चंदन कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

Also Read : आरा में संपत्ति में हिस्सा मांगने पहुंचे पति-पत्नी की पिटाई, देवरों पर रॉड-डंडे से हमला करने का आरोप

विद्यालय परिवार और ग्रामीणों द्वारा उत्साहवर्धन

इस दौरान विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों तथा कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों ने भी तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें हार्दिक बधाई दी, जिससे पूरा माहौल काफी खुशनुमा हो गया.

शिक्षक की प्रतिक्रिया और गणमान्य की उपस्थिति

इस उपलब्धि पर शिक्षक चंदन कुमार ने कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर करने की प्रेरणा देगा, और उन्होंने विद्यालय प्रशासन एवं छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया. इस मौके पर विद्यालय के बच्चे, शिक्षक व अभिभावक आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन