आरा में संपत्ति में हिस्सा मांगने पहुंचे पति-पत्नी की पिटाई, देवरों पर रॉड-डंडे से हमला करने का आरोप
घायल दंपति का सदर अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक
आरा के अनाइठ मोहल्ले में संपत्ति बंटवारे के विवाद ने खूनी रूप ले लिया. देवरों ने अपने ही भाई और भाभी पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आरा के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले में शनिवार की शाम संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर दंपति की पिटाई कर दी गई. इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
आपके शहर में
भाई और भाभी पर हमला
जानकारी के अनुसार जख्मियों में नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला निवासी 44 वर्षीय कन्हैया जी एवं 32 वर्षीया उनकी पत्नी पूजा कुमारी शामिल हैं. पूजा कुमारी ने बताया कि उनके दो छोटे देवर सुजीत कुमार और विश्वजीत कुमार ने सभी संपत्ति का अपने में बंटवारा कर लिया है और उनके पति कन्हैया जी को हिस्सा देने से साफ इनकार कर दिया है.
मायके में रहना और ससुराल पहुंचना
इसी विवाद को लेकर वह पिछले आठ माह से अपने पति के साथ पटना जिला के बिहटा थाना क्षेत्र के कटेसर गांव अपने मायके में रह रही थीं.
Also Read : गया जी : रक्षाबंधन को लेकर रविवार को भी खुला रहेगा डाकघर, राखी की बुकिंग और डिलीवरी की मिलेगी सुविधा
शनिवार की दोपहर जब वे दोनों अपने ससुराल अनाइठ मोहल्ले में अपना हिस्सा मांगने के लिए पहुंचे, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई.
लाठी-डंडों से मारपीट और पुलिस की सूचना
ससुराल पहुंचते ही दोनों देवर ने लाठी-डंडों से पति-पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए. इसके बाद उनके द्वारा फोन कर इसकी सूचना डायल 112 नंबर पुलिस वाहन को दी गई, जिसके जरिए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.
Also Read : गया जी : रक्षाबंधन को लेकर रविवार को भी खुला रहेगा डाकघर, राखी की बुकिंग और डिलीवरी की मिलेगी सुविधा
लगाए गए आरोप और पुलिस की छानबीन
जख्मी महिला पूजा कुमारी ने अपने देवर सुजीत कुमार एवं विश्वजीत कुमार पर खुद को लोहे के रॉड तथा अपने पति को डंडे से मारकर जख्मी करने का गंभीर आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए