भोजपुर : जवइनिया में कटाव निरोधक कार्यों का डीएम ने लिया जायजा, संवेदनशील इलाकों में माइकिंग-पेट्रोलिंग के निर्देश

विज्ञापन

जवैनिया में कटाव निरोधक कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जवैनिया में कटाव निरोधक कार्यों का जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने निरीक्षण किया. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Jawainiya Ganga Erosion Control : भोजपुर डीएम मनेश कुमार मीणा ने गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि के मद्देनजर जवइनिया में कराए गए कटाव निरोधक कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटाव निरोधक कार्यों एवं तटवर्ती क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं से जलस्तर एवं संभावित जोखिमों के संबंध में जानकारी प्राप्त की.

ग्रामीणों से संवाद और समस्याओं का समाधान

इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों एवं आमजनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए.

नावों के परिचालन और सुरक्षा मानक

आवश्यकता पड़ने पर आवागमन के लिए नावों का परिचालन सुनिश्चित किया जाए, लेकिन नाव परिचालन के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. प्रशासन इस बात को लेकर पूरी तरह गंभीर है कि किसी भी स्तर पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी न हो.

Also Read : आरा : बड़हरा में बाढ़ की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, नाव और राहत सामग्री तैयार रखने का दिया निर्देश

एसडीआरएफ की टीम को निर्देश और पेट्रोलिंग

उन्होंने एसडीआरएफ की टीम को निचले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित माइकिंग एवं पेट्रोलिंग करने तथा लोगों को संभावित जोखिमों के प्रति सतर्क एवं जागरूक करने का निर्देश दिया. इससे आपात स्थिति से निपटने में आसानी होगी.

अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

वहीं संबंधित अधिकारियों को जलस्तर एवं कटाव की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखते हुए अलर्ट मोड में रहने, स्थानीय स्तर पर समुचित समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

श्री मीणा ने स्पष्ट किया कि बाढ़ एवं कटाव की स्थिति में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं तत्पर है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन