आरा : गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच केशोपुर तटबंध के गैप का डीएम ने लिया जायजा, सैंडबैग रखने और कैंप मोड में काम करने का निर्देश
केशोपुर तटबंध का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा
भोजपुर डीएम मनेश कुमार मीणा ने केशोपुर में गंगा नदी के तटबंध में गैप का निरीक्षण किया. उन्होंने जलस्तर और तटबंध की स्थिति का जायजा लेते हुए सैंडबैग व आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कैंप मोड में कार्य करने के निर्देश दिए.
Ganga Embankment Bhojpur : भोजपुर डीएम मनेश कुमार मीणा ने बड़हरा प्रखंड अंतर्गत केशोपुर में गंगा नदी के तटबंध में गैप का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने तटबंध की स्थिति, जलस्तर तथा आसपास के क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया एवं संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की. उन्होंने स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
आपके शहर में
सैंडबैग और आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था
श्री मीणा ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ प्रमंडल को निर्देश दिया कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सैंडबैग आदि आवश्यक सामग्रियों की समुचित उपलब्धता एवं व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके.
कैंप मोड में कार्य करने और सक्रियता के निर्देश
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन कैंप मोड में कार्य करेगा. सभी संबंधित लाइन डिपार्टमेंट पूरी तरह सक्रिय रहेंगे तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी आवश्यकता अथवा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे.
उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया.
दीर्घकालिक एवं स्थायी समाधान पर जोर
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि वर्तमान स्थिति के तात्कालिक समाधान के साथ-साथ तटबंध के गैप की समस्या के दीर्घकालिक एवं स्थायी समाधान की दिशा में भी संबंधित विभागों के साथ आवश्यक समन्वय एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए