आरा : बड़हरा में बाढ़ की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, नाव और राहत सामग्री तैयार रखने का दिया निर्देश

विज्ञापन

बड़हरा में बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते डीएम मनेश कुमार मीणा

भोजपुर के बड़हरा प्रखंड में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए डीएम मनेश कुमार मीणा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. सभी संबंधित विभागों को सक्रिय रहने और समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Barhara Flood Review Meeting : भोजपुर डीएम मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में बड़हरा प्रखंड में बाढ़ नियंत्रण एवं संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बाढ़ नियंत्रण, संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

सक्रिय और अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

इस अवसर पर सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को पूरी तरह सक्रिय एवं अलर्ट मोड में रहते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी, आवश्यक संसाधनों की पूर्व उपलब्धता तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया.

नावों का परिचालन और सुरक्षा मानक

श्री मीणा ने संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों एवं आमजनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. आवश्यकता पड़ने पर आवागमन के लिए नावों का परिचालन सुनिश्चित करने तथा नावों को पंचायतवार टैग करते हुए उनकी उपलब्धता पूर्व से सुनिश्चित रखने को कहा, साथ ही नाव परिचालन के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने का निर्देश दिया गया.

पेयजल और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था

आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में पीएचईडी के माध्यम से पेयजल, चापाकल एवं अस्थायी शौचालय सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया. इसके साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था पूर्व से सुनिश्चित रखने को कहा गया.

Also Read : गया जी : ग्रामीण डॉक्टरों की ट्रेनिंग पर नीतीश कुमार से चर्चा, प्रशिक्षण मिलने से मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

जनप्रतिनिधियों का सहयोग और उपस्थित अधिकारी

जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से स्थानीय स्तर पर बाढ़ से संबंधित समस्याओं एवं संवेदनशील स्थलों की जानकारी प्रशासन के साथ साझा करने तथा आपदा की स्थिति में प्रशासन के साथ समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की. बैठक में सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता (आपदा), अनुमंडल पदाधिकारी, आरा, निदेशक, डीआरडीए, प्रभारी पदाधिकारी (आपदा), अंचल अधिकारी, बड़हरा, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, आरा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.


विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन