आरा में अनियंत्रित बाइक ट्रक से टकराई, यूपी के दो दोस्त घायल; एक पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. अनियंत्रित बाइक ट्रक से टकराने के कारण उत्तर प्रदेश के दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सदर अस्पताल आरा लाया गया, जहां से एक को पटना रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

Arrah Accident News : आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पीलापुर गांव के समीप शनिवार की दोपहर अनियंत्रित होकर बाइक आगे जा रही ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में बाइक पर सवार उत्तर प्रदेश निवासी दो दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर आरा अस्पताल लाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जख्मियों की पहचान और विवरण

जानकारी के अनुसार जख्मियों में उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला के अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला गांव निवासी सतीश चंद्र का 33 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार शाक्य एवं उसी गांव के निवासी जाकिर अली खां का 20 वर्षीय पुत्र मो. वसीम शामिल हैं.

Also Read : गया जी : रक्षाबंधन को लेकर रविवार को भी खुला रहेगा डाकघर, राखी की बुकिंग और डिलीवरी की मिलेगी सुविधा

पीरो गांव जाने के दौरान हुई दुर्घटना

इधर, जख्मियों के परिजनों ने बताया कि वे दोनों बाइक द्वारा पीरो गांव जा रहे थे, और उसी दौरान पीलापुर गांव के समीप आगे जा रहे ट्रक से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

सदर अस्पताल में इलाज और पटना रेफर

घटना के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पंकज कुमार शाक्य को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन