गया जी : फल्गु नदी से अवैध बालू लेकर भाग रहा था ड्राइवर, एसडीओ ने 1 किमी पीछा कर पकड़ा वाहन
फल्गु नदी से अवैध बालू लदे पकड़े गए तीनपहिया वाहन | Prabhat Khabar Network
गया जी में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) केशव आनंद ने फल्गु नदी से अवैध बालू ले जा रहे एक तीनपहिया वाहन का फिल्म स्टाइल में 1 किमी पीछा कर उसे पकड़ा. इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है.
Falgu River Illegal Sand Mining : गया जी जिले के नीमचक बथानी अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद ने रविवार को अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक तीनपहिया वाहन को पकड़ लिया. एसडीओ अपने सरकारी वाहन से क्षेत्र में निकले थे, तभी खिजरसराय के धूरा के समीप फल्गु नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव कर ले जा रहे तीनपहिया वाहन पर उनकी नजर पड़ी.
आपके शहर में
फिल्म स्टाइल में एक किलोमीटर तक पीछा
एसडीओ ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक वाहन लेकर तेजी से आगे बढ़ने लगा. इसके बाद एसडीओ ने अपनी गाड़ी से करीब एक किलोमीटर तक वाहन का पीछा किया और आखिरकार उसे पकड़ लिया. वाहन की जांच करने पर उसमें अवैध रूप से बालू लदा पाया गया.
Also Read : आरा में संपत्ति में हिस्सा मांगने पहुंचे पति-पत्नी की पिटाई, देवरों पर रॉड-डंडे से हमला करने का आरोप
चालक मौके से फरार और वाहन जब्त
एसडीओ ने चालक से बालू के संबंध में आवश्यक पूछताछ की, लेकिन इस कार्रवाई के दौरान चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. एसडीओ ने पकड़े गये वाहन को आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय थाना पुलिस को सौंप दिया है.
बालू माफियाओं में मचा हड़कंप
प्रशासनिक अधिकारियों की इस अचानक की गई त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का उठाव और परिवहन करने वाले कारोबारियों व चालकों में भारी हड़कंप मच गया है.
रात में नियमित निगरानी की मांग
स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के अंधेरे में फल्गु नदी से ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों के माध्यम से बालू का अवैध उठाव किए जाने की शिकायतें लगातार मिलती रहती हैं, जिसके बाद लोगों ने प्रशासन से रात में भी नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रखने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए