इस महीने होगी BPSC TRE-4 की परीक्षा, एक दिन में 5 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, ये है पूरी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

राजेश कुमार सिंह, एग्जामिनेशन कंट्रोलर

BPSC TRE-4 Exam Update: बीपीएससी टीआरई-4 से जुड़े कई मुद्दों को लेकर पटना में छात्र नेता और अभ्यर्थी धरने पर बैठे हैं. इस बीच एग्जामिनेशन कंट्रोलर ने यह जानकारी दी कि इस साल दिसंबर में या फिर अगले साल जनवरी महीने में परीक्षा ली जा सकती है. एक दिन में लगभग 5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

विज्ञापन

BPSC TRE-4 Exam Update: पटना में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन चल रहा है. इस बीच बीपीएससी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया. इसमें बीपीएससी टीआरई-4 से जुड़ी कई जानकारियां दी गईं. आयोग के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि 1 से 30 सितंबर तक अभ्यर्थी फॉर्म भर सकेंगे. यह तारीख पहले ही अनाउंस कर दी गई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिसंबर या जनवरी में होगी परीक्षा

आगे एग्जामिनेशन कंट्रोलर ने बताया कि दिसंबर या जनवरी महीने में टीआरई-4 की परीक्षा ली जा सकती है. कितने अभ्यर्थी फॉर्म भरेंगे, इसकी जानकारी अब तक नहीं है. लेकिन एक दिन में 5 लाख तक के स्टूडेंट्स का एग्जाम लिया जा सकता है. जितने फॉर्म भरे जायेंगे, उसी के तहत कितने फेज में एग्जाम कंडक्ट कराए जायेंगे, यह डिसाइड किया जाएगा.

इस वजह से दो फेज में ली जाएगी परीक्षा

बीपीएससी टीआरई- 4 में PT और Mains दो फेज में परीक्षाएं होने को लेकर कहा, कई लोगों का कहना है कि बिहार ऐसा पहला राज्य है जहां टीचर का एग्जाम दो स्टेज में लिया जा रहा है. लेकिन ऐसा नहीं है. कई ऐसे राज्य हैं, जहां दो फेज में परीक्षाएं ली जा रहीं हैं. उन्होंने यह भी बताया कि NEET UG की जो 2024 में परीक्षा स्थगित की गई थी, उसके बाद राधाकृष्णन कमिटी बनाई गई थी. उसके बाद ही दो स्टेज एग्जाम का सुझाव दिया गया था. साथ ही EOU ने भी दो स्टेज में एग्जाम लेने की बात कही है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

निगेटिव मार्किंग पर क्या बोले?

परीक्षा में निगेटिव मार्किंग को लेकर को लेकर राजेश कुमार सिंह ने कहा, BPSC ने सभी एग्जाम में निगेटिव मार्किंग को रखा है. इस बार भी इस एग्जाम में निगेटिव मार्किंग रहेगी. इसमें कोई बदलाव की संभावना नहीं है. कोई भी तुक्का मार कर आंसर देते थे और उसका चयन हो जाता था. लेकिन निगेटिव मार्किंग से इसे रोक जा सकेगा.

पटना में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी

बीपीएससी टीआरई-4 को लेकर अधिसूचना जारी होने के बावजूद छात्र नेता और अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है. वे बीपीएससी टीआरई- 4 में दो फेज में परीक्षा लेने, निगेटिव मार्किंग समेत अन्य मांगों का विरोध कर रहे हैं. इतना ही नहीं, छात्र नेता दिलीप कुमार ने सरकार को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है. अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो एक बार फिर आंदोलन के लिए सड़क पर उतर सकते हैं.

Also Read: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड: उच्च शिक्षा के लिए पहले की ही तरह मिलेंगे 4 लाख रुपये, CM सम्राट ने किया साफ


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन