बक्सर की प्रेमिका से मिलने आरा से आया युवक, संदिग्ध हालात में मिला शव; पुलिस ने दो लड़कियों को हिरासत में लिया
Buxar Murder Mystery Case : बक्सर के शिवपुरी में आरा निवासी युवक संदिग्ध हालात में मृत मिला. पुलिस ने प्रेम प्रसंग की आशंका में दो युवतियों को हिरासत में लिया है. मामले की जांच जारी है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा. घटना से इलाके में सनसनी और कई सवाल खड़े हो गए.
बक्सर से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट
Buxar Murder Mystery Case : बक्सर नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला वार्ड नंबर 35 स्थित गौरैया बाबा के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान आरा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव निवासी कमलेश पांडे के पुत्र ओम पांडे के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार युवक शुक्रवार को किसी काम से बक्सर आया था और देर शाम अपने दोस्तों के साथ शिवपुरी स्थित एक युवती के घर पहुंचा था. इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं.
आपके शहर में
जानकारी के अनुसार, ओम पांडे अपने दोस्तों के साथ युवती के घर के पास पहुंचे थे, लेकिन दोस्त कुछ दूरी पर ही रुक गए, जबकि वह अकेले घर के अंदर गया. इसके बाद शनिवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को खबर दी गई. शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसे लेकर पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है.
Buxar News : पुलिस जांच में जुटी, दो युवतियां हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी गौरव पांडेय, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ साक्ष्य भी जुटाए हैं. मामले में पूछताछ के लिए गुड्डू के घर से मृतक की कथित प्रेमिका और एक अन्य युवती को हिरासत में लिया गया है. दोनों से गहन पूछताछ जारी है.
Buxar Police : हर एंगल से हो रही जांच
पुलिस का कहना है कि फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है. सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए