पटना: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप, भोजपुर का युवक गिरफ्तार

प्रतीकात्कम तस्वीर.
पटना में सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. यह मामला दानापुर के एक होटल में हुआ.
Patna News : दानापुर इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक शादीशुदा महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोजपुर जिले के आकाश कुमार के रूप में हुई है.
महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर भोजपुर निवासी आकाश कुमार से दोस्ती हुई थी. आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर उसे दानापुर के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ यौन शोषण किया. बाद में शादी से इनकार कर दिया.
आरोपी ने आरोपों से किया इनकार
गिरफ्तार आकाश कुमार ने पुलिस को बताया कि करीब 20 दिन पहले उसकी इंस्टाग्राम पर एक शादीशुदा महिला से दोस्ती हुई थी. उसके अनुसार, महिला ने घर में विवाद होने की बात कहकर दानापुर बुलाया था और दोनों एक होटल में ठहरे थे. आरोपी का दावा है कि महिला की सहमति से शारीरिक संबंध बने और बाद में उस पर झूठा आरोप लगाया गया.
होटल में छापेमारी के दौरान दोनों को लिया गया था हिरासत में
थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी के दौरान दोनों को एक कमरे से हिरासत में लिया गया था. पूछताछ के दौरान महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया.
आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल जांच कराई जा रही
पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










