पटना में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, खुसरूपुर में उत्पाद विभाग की छापेमारी से पहले तस्कर फरार, बोतल-रैपर जब्त

Updated:
विज्ञापन

छापेमारी में बरामद शराब

खुसरूपुर के खिरोधरपुर दियारा में नकली शराब बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण से जुड़ी सामग्री बरामद की. हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही तस्कर फरार होने में कामयाब रहे.

विज्ञापन

Khusrupur Fake Liquor Factory Exposed : पटना के खुसरूपुर के खिरोधरपुर दियारा में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण से जुड़ी सामग्री बरामद की है. हालांकि, टीम के पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम

खुसरूपुर थाना क्षेत्र के खिरोधरपुर दियारा इलाके में नकली शराब बनाए जाने की सूचना विभाग को मिली थी. इसके बाद निरीक्षक लालू कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान टीम को नकली शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और अन्य सामान मिले.

हालांकि, छापेमारी के दौरान कोई तस्कर टीम के हाथ नहीं लगा. कार्रवाई की भनक लगते ही सभी मौके से फरार हो गए.

पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटा विभाग

छापेमारी के बाद मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान शुरू कर दी है. अधिकारियों की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि नकली शराब कहां तैयार की जाती थी और इसे किन-किन इलाकों में सप्लाई किया जाता था.

मंत्री विजय सिन्हा का ऐलान-जहरीला पेय वजह हो-ना हो, बाढ़ के चारों मृतकों को सरकार देगी सहायता

अधिकारियों के मुताबिक

सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि फरार शराब तस्करों को चिन्हित किया जा रहा है. साथ ही नकली शराब के निर्माण और सप्लाई से जुड़े इनपुट और आउटपुट की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

पुलिस जांच में जुटी है

विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल फरार तस्करों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए विभाग की कार्रवाई जारी है.

पटना के दनियावां में चमत्कार! ट्रक में घुसी स्कूटी फिर भी बाल-बाल बचे पिता-पुत्र; हादसा देख हर कोई रह गया हैरान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन