पटना के दनियावां में चमत्कार! ट्रक में घुसी स्कूटी फिर भी बाल-बाल बचे पिता-पुत्र; हादसा देख हर कोई रह गया हैरान

Updated:
विज्ञापन

ट्रक में घुसी स्कूटी

दंनियावां में एक सड़क हादसे ने एक कहावत को सच साबित कर दिया. एक ट्रक में अनियंत्रित स्कूटी घुसने के बावजूद पिता-पुत्र सुरक्षित बच निकले. इस अविश्वसनीय घटना ने सभी को हैरान कर दिया.

विज्ञापन

Miracle In Daniyawan After Scooty Crashes Truck : कुछ कहावतें जीवन की सच्चाई को बयान करती हैं और दनियावां में हुआ सड़क हादसा इसकी मिसाल बन गया. ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय, बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय’ यह कहावत उस समय सच साबित होती दिखी, जब मड़वा गांव के समीप एक स्कूटी आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी. हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन किस्मत ने पिता-पुत्र का साथ दिया और दोनों की जान बच गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्कूटी चालक की पहचान आलोक कुमार और पिता की पहचान विजय प्रसाद के रूप में हुई. दोनों रात करीब आठ बजे के बाद स्कूटी से दनियावां बाइपास होते हुए फतुहा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बाइपास ओवरब्रिज के समीप उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी.

हादसे के बाद ट्रक में फंस गयी स्कूटी

टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी ट्रक के पीछे फंस गई. घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को संभाला. हादसे में स्कूटी चालक आलोक कुमार को हल्की चोटें आयीं, जबकि उनके पिता सुरक्षित बच गए.

 जाको राखे साइयां, मार सके न कोय... ट्रक में घुसी स्कूटी, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र. | Prabhat Khabar Network

बेटे को इलाज के लिए दनियावां अस्पताल पहुंचाया गया

ग्रामीणों की मदद से घायल आलोक कुमार को इलाज के लिए दनियावां अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे की भयावहता को देखते हुए जिस तरह पिता-पुत्र सुरक्षित बच गए. उसे लोग महज संयोग और किस्मत का साथ मान रहे हैं.

मंत्री विजय सिन्हा का ऐलान-जहरीला पेय वजह हो-ना हो, बाढ़ के चारों मृतकों को सरकार देगी सहायता

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन