11 मार्च से बिहार के कई हिस्सों में शुरू होगा आंधी-तूफान का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Mar 2026 2:50 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने कई जिलों के लिए बारिश, मेघगर्जन और तेज हवा की चेतावनी जारी की है. कुछ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के कई जिलों के लिए मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी 11 मार्च से 12 मार्च तक के लिए जारी की गई है. इस दौरान कुछ जिलों में वज्रपात, मेघगर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट

किन जिलों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश, मेघगर्जन और तेज हवा चल सकती है.

मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन जिलों में मौसम रहेगा सामान्य

इसके अलावा बिहार के कई जिलों में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, पटना, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा और शेखपुरा शामिल हैं. इन जिलों में फिलहाल मौसम सामान्य रहने की संभावना है.

राजधानी पटना के मौसम की बात करें तो आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है. 6 से 10 मार्च के बीच पटना में आसमान साफ रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें: नीतीश के बाद कौन? क्या पहली बार बीजेपी के पास होगी बिहार की कमान, इन नामों पर टिकी नजरें

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन