पटना में मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय और 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Updated:
विज्ञापन
सीएम हाउस के पास लगे बोर्ड की तस्वीर, सर्कल में पुलिस अधिकारी

सीएम हाउस के पास लगे बोर्ड की तस्वीर, सर्कल में पुलिस अधिकारी

CM House Bomb Threat: पटना में मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय और चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया है. इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और इन संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. ईमेल में धमाके का समय भी लिखा है.

विज्ञापन

CM House Bomb Threat: मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री सचिवालय और दानापुर के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद से पटना शहर में दहशत का माहौल है. हालांकि मेल पर जो समय दिया है, उसमें दोपहर 3:11 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी, जो झूठी साबित हुई है.

ईमेल में धमाके का समय भी लिखा

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 7:57 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय को एक ईमेल मिला. इसमें दावा किया गया कि दोपहर 3:11 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय को उड़ाया जाएगा, जो झूठी साबित हुई है. वहीं ईमेल में ये भी लिखा गया है कि रात 9:11 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय व आवास में बम विस्फोट किया जाएगा.

ईमेल मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया. मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई. पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई है.

ईमेल की तस्वीर
ईमेल की तस्वीर

दानापुर के 4 स्कूल भी निशाने पर

धमकी में दानापुर के चार प्रमुख स्कूलों का भी जिक्र किया गया है. इनमें आर्मी पब्लिक स्कूल, दानापुर कैंट रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल डीपीएस सीनियर स्कूल, चांदमारी रोड डीपीएस जूनियर स्कूल, चांदमारी रोड.

एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को खाली करा लिया गया. छात्रों को सुरक्षित घर भेज दिया गया और परिसर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया.

यह भी पढ़ें : पटना के चार स्कूलों को ईमेल से बम की धमकी, तलाशी अभियान जारी

डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

धमकी मिलने के बाद डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) की टीमें मौके पर पहुंच गईं. मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्यमंत्री आवास और सभी संबंधित स्कूलों में चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है. पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरत रही है.

मानसून सत्र के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

फिलहाल बिहार विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है. ऐसे में राजधानी पटना में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी. बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है.

जांच जारी, धमकी देने वाले की तलाश

पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है. साइबर विशेषज्ञों की मदद से ईमेल की जांच की जा रही है. फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सभी स्थानों पर सघन सर्च ऑपरेशन जारी है.

Also Read: बिहार विधानसभा में एक साथ 7 विधेयक पेश, TRE-4 भर्ती और पंचायतों में टैक्स वसूली पर सरकार ने क्या कहा?



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन