दानापुर स्टेशन पर 35.88 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुणे-सुपौल एक्सप्रेस से कर रहा था तस्करी

Author Sanjay pandey|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna Alcohol Smuggling: दानापुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 35.88 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Patna Alcohol Smuggling: रेल पुलिस ने दानापुर रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से विभिन्न ब्रांड की कुल 35.88 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात दानापुर स्टेशन पर पहुंची पुणे-सुपौल एक्सप्रेस की ए-वन बोगी के बर्थ संख्या 40 पर बैठे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर रेल पुलिस ने उसे हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद उसे ट्रॉली बैग के साथ रेल थाना लाया गया.

ट्रॉली बैग से मिली शराब की बड़ी खेप

रेल पुलिस द्वारा ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी शराब बरामद हुई. बरामद शराब में ब्लेंडर्स प्राइड की 750 एमएल की 20 बोतलें, ऑफ्टर डार्क की 180 एमएल की 92 बोतलें तथा मैजिक मूवमेंट की 180 एमएल की 24 बोतलें शामिल हैं. कुल मिलाकर 35.88 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है.

पटना का रहने वाला है आरोपी

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान विक्की कुमार के रूप में बताई है. वह पटना जिले के खाजेकला थाना क्षेत्र अंतर्गत नून का चौराहा, वार्ड संख्या-63 का निवासी है. रेल पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शराब की तस्करी के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

रेल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन