RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की जांच में पटना पहुंची NIA, दो फ्लैटों पर छापा; रांची हमले के तार खंगाल रही एजेंसी

Updated:
विज्ञापन

साईं कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट पहुंची NIA की टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रांची में RSS कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले के संबंध में पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके के एक अपार्टमेंट में दो फ्लैटों पर छापेमारी की है. इस कार्रवाई से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे सामने आए हैं.

विज्ञापन

NIA Patna Raid: पटना में तीन दिनों के अंदर दूसरी बार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने छापेमारी की है. बुधवार की सुबह जांच एजेंसी की आठ सदस्यीय टीम चित्रगुप्त नगर इलाके के साईं कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट पहुंची. यहां फ्लैट संख्या 1206 और 609 में टीम ने दबिश दी. बताया जा रहा है कि दोनों फ्लैट संदीप नाम से लिये गये हैं.

विज्ञापन

रांची में RSS कार्यालय पर हमले से जुड़ा मामला

बताया जाता है कि यह कार्रवाई झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में की जा रही है. इस मामले में दिल्ली से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. उसी की निशानदेही पर NIA की टीम के पटना पहुंचने की बात सामने आ रही है.

8 सितंबर को भी इसी अपार्टमेंट में हुई थी छापेमारी

इससे पहले 8 सितंबर को चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित इसी साईं कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट में NIA ने छापेमारी की थी. उस कार्रवाई के दौरान करीब 20 लाख रुपये नकद के साथ एक युवक को पकड़ा गया था. मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दी गयी थी.

इसी कार्रवाई में NIA की टीम ने आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में एक और युवक को पकड़ा था. सूत्रों के अनुसार, साईं कुसुम इनफिनिटी के फ्लैट संख्या 609 से एक मोस्टवांटेड को पकड़ा गया था, जिसे NIA अपने साथ ले गयी थी.

NIA की टीम को देखकर भागने लगा था युवक

पिछली कार्रवाई मेन रोड से सटे जुडियो मॉल के पास स्थित एक अपार्टमेंट में हुई थी. NIA की टीम एक फ्लैट में छापेमारी के लिए पहुंची थी. इसी दौरान टीम के दूसरे फ्लैट में चले जाने की बात सामने आयी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, NIA की टीम को देखकर दूसरे फ्लैट में रहने वाला युवक घबरा गया और नीचे उतरकर भागने लगा. अपार्टमेंट के नीचे पहले से STF और चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस मौजूद थी. युवक जैसे ही स्कूटी से भागने के लिए बैठा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

स्कूटी की डिक्की में झोले से मिले थे 20 लाख रुपये

पुलिस ने तलाशी ली तो युवक के पास से करीब 20 लाख रुपये नकद बरामद हुए. पुलिस के अनुसार, रुपये स्कूटी की डिक्की में रखे झोले के अंदर थे. चित्रगुप्त नगर थानेदार शंकर झा ने बताया कि आधार कार्ड के अनुसार पकड़े गये युवक की पहचान अनमोल कुमार मोदी के रूप में हुई है. वह पूर्वी चंपारण के चकिया वार्ड नंबर-7 का रहने वाला है.

16 जून को रांची RSS कार्यालय पर हुआ था पेट्रोल बम से हमला

16 जून को रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमले की कोशिश की गयी थी. पुलिस के अनुसार, दो अज्ञात युवकों ने सॉस की बोतल में पेट्रोल भरकर उसे कार्यालय परिसर में फेंकने की कोशिश की थी. हालांकि, दोनों बोतलें बाउंड्री के बाहर ही गिर गयीं. इस वजह से बड़ा हादसा टल गया था. हमले में कार्यालय को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था.

क्या बख्तियारपुर का नाम बदलकर होगा 'नीतीशपुर'? बिहार सरकार के मंत्री ने की मांग, जानिए क्या कहा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन