पटना में डूब गए 3000 नए बने ट्रैक्टर, यार्ड में घुस गया गंगा-पुनपुन नदी का पानी

Updated:
विज्ञापन

दीदारगंज यार्ड में डूबे ट्रैक्टर. फोटो - प्रभात खबर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के दीदारगंज में गंगा और पुनपुन नदी के पानी ने भारी तबाही मचाई है. स्टॉक यार्ड में रखे 3000 नए ट्रैक्टर पानी में डूब गए हैं, जिसका नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बिहार के 14 जिलों में बाढ़ का गंभीर संकट बना हुआ है.

विज्ञापन

Patna Tractor Yard Viral Photos : बिहार में बाढ़ की हालत गंभीर बनी हुई है. राजधानी पटना के दीदारगंज में गंगा और पुनपुन नदियों का पानी घुस गया है. इसके कारण दीदारगंज में बने एक स्टॉक यार्ड में करीब 3000 ट्रैक्टर पानी में डूब गए हैं. इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है.

विज्ञापन

तस्वीरें और वीडियो : दीदारगंज यार्ड में डूबे ट्रैक्टर

BlockNote image
BlockNote image
BlockNote image
View on Instagram

Bihar Flood : 14 जिलों के 84 प्रखंडों में फैला बाढ़ का पानी

वहीं, जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गंगा और गंडक नदी का जलस्तर स्थिर है, जबकि कोसी और सोन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है. गंगा नदी लगभग हर जगह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. अच्छी बात यह है कि पटना के हाथीदह तक पानी का स्तर कम हुआ है, जबकि मुंगेर से साहेबगंज तक सभी घाटों पर स्थिति एक जैसी बनी हुई है.

आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 14 जिलों - पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया और अरवल के 84 प्रखंडों की 514 पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं. इन इलाकों की करीब 40.21 लाख आबादी सीधे तौर पर बाढ़ से प्रभावित हुई है.

खतरे के निशान को पार कर रहीं प्रमुख नदियां

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गंगा नदी सुल्तानगंज में अपने सबसे ऊंचे स्तर (एचएफएल) से 0.05 मीटर ऊपर बह रही है. इसके अलावा गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, पुनपुन, बागमती और घाघरा नदियां भी अलग-अलग जगहों पर खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं.

नदियों से पानी छोड़ा जाना और मौसम का हाल

बुधवार सुबह गंडक (वाल्मीकिनगर) बराज से 86,000 क्यूसेक, कोसी (वीरपुर) बराज से 1,48,200 क्यूसेक और सोन (इंद्रपुरी) बराज से 80,785 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. मौसम केंद्र ने अगले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है.

राहत-बचाव में जुटीं एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें

बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद और बचाव के लिए एसडीआरएफ की 27 और एनडीआरएफ की 10 टीमें लगाई गई हैं. आने-जाने के लिए 1,979 नावें चलाई जा रही हैं. 723 सामुदायिक रसोई के ज़रिए अब तक 19.65 लाख लोगों को खाना खिलाया गया है, वहीं 15 राहत शिविरों में 13,448 लोगों को ठहराया गया है. इसके अलावा 1.94 लाख पॉलीथीन शीट, 29,400 ड्राई राशन पैकेट और 5,178 क्विंटल पशुचारा बांटा जा चुका है.

यह भी पढ़ें :

गंगा का पानी घटा फिर भी खतरा टला नहीं, पटना के कई घाट अब भी लाल निशान के ऊपर, जानिए बिहार में बाढ़ का हाल

WATCH VIDEO : पटना के मीनार घाट राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों के लिए क्या-क्या इंतजाम? देखिए पूरी Ground Report

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन