नौबतपुर में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

रिश्वत लेते आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नौबतपुर प्रखंड कार्यालय में बुधवार को निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की. आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) विनोद कुमार को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. जनवितरण प्रणाली दुकानदार की शिकायत पर यह एक्शन लिया गया.

विज्ञापन

Supply Officer Officer Arrested: नौबतपुर प्रखंड कार्यालय में बुधवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) विनोद कुमार को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक आदित्य राज के अनुसार, बारा गांव निवासी जनवितरण प्रणाली दुकानदार अवधेश शर्मा के भतीजे कृष्णकांत कुमार ने शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दुकान के मासिक ऑडिट के नाम पर एमओ विनोद कुमार हर महीने 8 हजार रुपये की मांग कर रहे थे.

शिकायत के सत्यापन के बाद बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने गुप्त रूप से मामले का सत्यापन कराया. शिकायत में लगाये गये आरोप सही पाये जाने के बाद निगरानी टीम ने एमओ को पकड़ने के लिए जाल बिछाया.

कार्यालय के कक्ष में रिश्वत लेते दबोचा

बुधवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने प्रखंड कार्यालय स्थित कक्ष में एमओ को रिश्वत की राशि सौंपी, पहले से मुस्तैद निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया. टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली.

विशेष निगरानी अदालत में पेश करेगी टीम

निगरानी विभाग की टीम गिरफ्तार एमओ विनोद कुमार को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जायेगा. कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में अफरातफरी का माहौल बना रहा.

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की जांच में पटना पहुंची NIA, दो फ्लैटों पर छापा; रांची हमले के तार खंगाल रही एजेंसी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन