ePaper

पिता की चिता को मुखाग्नि देने के 11 दिन बाद दिया इंटरव्यू, किशनगंज की जूही ने यूपीएससी में हासिल की 649वीं रैंक

Updated at : 06 Mar 2026 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
Juhi-Das-UPSC

जूही दास

UPSC: किशनगंज के खगड़ा की जूही दास ने यूपीएससी 2025 में 649वीं रैंक हासिल की है. इंटरव्यू से ठीक 11 दिन पहले पिता के निधन और उन्हें मुखाग्नि देने के बावजूद जूही ने हिम्मत नहीं हारी. अपनी मां के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल की.

विज्ञापन

UPSC: बिहार के किशनगंज जिले की जूही दास की सफलता केवल एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं है, बल्कि यह अदम्य साहस और मानसिक मजबूती की मिसाल है. यूपीएससी (UPSC) के नतीजों में जूही ने 649वीं रैंक हासिल कर पूरे प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है.

इन परिस्थितियों में दिया इंटरव्यू

जूही के लिए यह सफर सबसे कठिन तब हो गया जब उनके पिता का निधन इंटरव्यू से ठीक पहले 13 फरवरी को हो गया. जूही ने केवल अपने पिता को मुखाग्नि दी और 11 दिन बाद 24 फरवरी को यूपीएससी के इंटरव्यू में शामिल हुईं.

मां से मिली प्रेरणा

जूही के पिता मोटर पार्ट्स की दुकान चलाते थे और मां अन्निका दास एक न्यायमित्र हैं. जूही की मां भी कभी यूपीएससी की उम्मीदवार रही थीं, लेकिन तब उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी. मां के उसी अधूरे सपने को अपनी आंखों में सजाकर जूही ने तैयारी शुरू की. उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान में जाने के बजाय घर पर ही रहकर ऑनलाइन नोट्स की मदद से पढ़ाई की.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शानदार रहा है एकेडमिक करियर

जूही शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज रही हैं. किशनगंज के बाल मंदिर स्कूल से मैट्रिक और विशाखापट्टनम से इंटर करने के बाद उन्होंने कोलकाता से बीटेक की डिग्री ली. यह उनका चौथा प्रयास था. इससे पहले भी वे दो बार इंटरव्यू तक पहुंची थीं, लेकिन मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आ पाया था. इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने परीक्षा पास किया. जूही की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि अगर इरादे फौलादी हों, तो बड़ी से बड़ी विपदा भी रास्ता नहीं रोक सकती.

इसे भी पढ़ें: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा ने रचा इतिहास, दूसरे प्रयास में ही यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 301वीं रैंक

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन