बरसात में कीचड़ से पटा अस्पताल का मुख्य द्वार, मरीजों व परिजनों की बढ़ी परेशानी
ठाकुरगंज प्राथमिक स्वास्य केंद्र के मुख्य द्वार पर कीचड़
ठाकुरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर बरसात के कारण कीचड़ और फिसलन से मरीजों व परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ठाकुरगंज: बरसात शुरू होते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ठाकुरगंज के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने कीचड़ और फिसलन ने मरीजों व उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अस्पताल परिसर में प्रवेश करने वाले मार्ग पर मिट्टी और कीचड़ जमा होने से लोगों को संभलकर चलना पड़ रहा है. खासकर बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ आने वाले परिजनों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
आपके शहर में
बारिश के बाद बढ़ी फिसलन
लगातार बारिश के कारण अस्पताल के मुख्य मार्ग पर कीचड़ फैल गया है. वाहनों के आने-जाने से स्थिति और खराब हो गई है. दोपहिया वाहन चालकों के लिए फिसलने का खतरा बना रहता है, जबकि पैदल आने वाले मरीजों को भी काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है. अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थान के प्रवेश द्वार की यह स्थिति लोगों में नाराजगी का कारण बनी हुई है.
मरीजों और परिजनों को रोजाना हो रही परेशानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि पीएचसी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही कीचड़ और जलजमाव का सामना करना पड़ता है. इससे मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को भी काफी दिक्कत होती है और कई बार फिसलकर चोट लगने का खतरा बना रहता है.
जलनिकासी और सफाई की उठी मांग
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और नगर पंचायत से अस्पताल के मुख्य प्रवेश मार्ग की नियमित सफाई, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था तथा आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है. उनका कहना है कि बरसात के मौसम को देखते हुए समय रहते व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.
और पढ़ें :तुलसिया हॉल्ट को स्टेशन बनाने की मांग तेज, हर महीने हजारों यात्री कर रहे सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए