कीचड़ में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, स्कूली बच्चों का स्कूल जाना हुआ मुश्किल

Updated:
विज्ञापन
कीचड़ में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, स्कूली बच्चों का स्कूल जाना हुआ मुश्किल

कीचड़ के बीच गुजरते बच्चे

ठाकुरगंज के चुरली पंचायत में जर्जर सड़क और जलजमाव से ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशान हैं. प्रशासन से मरम्मत की मांग की गई है.

विज्ञापन

किशनगंज : ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत चुरली पंचायत के वार्ड संख्या-11 में बोर्डर सड़क से भैसलूटी जाने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुका है. सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, शिक्षकों और राहगीरों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है. हल्की बारिश के बाद सड़क दलदल का रूप ले लेती है, जिससे लोगों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है.

जलनिकासी ठप, सड़क बनी दलदल

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए पहले नाला खुदवाया गया था, लेकिन लंबे समय से उसकी सफाई नहीं होने के कारण उसमें मिट्टी और गाद भर गई है. इससे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई और सड़क पर स्थायी रूप से कीचड़ जमा रहने लगा है.

स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है. रोज स्कूल आने-जाने के दौरान बच्चों के कीचड़ में फिसलने का खतरा बना रहता है. कई बार उनके जूते, कपड़े और स्कूल बैग कीचड़ से सने जाते हैं, जबकि किताबें-कॉपियां भी भीग जाती हैं. इससे समय पर विद्यालय पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है. शिक्षकों और अन्य राहगीरों को भी इसी समस्या से जूझना पड़ रहा है.

ग्रामीणों में नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई. सड़क की बदहाली को लेकर लोगों में नाराजगी है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क की मरम्मत, नाले की सफाई और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे.


विज्ञापन
बच्छराज

लेखक के बारे में

By बच्छराज

बच्छराज प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ठाकुरगंज (किशनगंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन