bhagalpur news. घरेलू गैस की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई - एसडीएम

नवगछिया अनुमंडल में एलपीजी गैस आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए शुक्रवार को अनुमंडल सभागार में बैठक आयोजित की गई
नवगछिया अनुमंडल में एलपीजी गैस आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए शुक्रवार को अनुमंडल सभागार में बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता एसडीएम रोहित कर्दम ने की. इस दौरान एसडीपीओ ओमप्रकाश, एडीएसओ विभूति कुमार, सभी प्रखंडों के आपूर्ति पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष तथा गैस एजेंसी संचालक मौजूद रहे. बैठक में एसडीएम रोहित कर्दम ने गैस आपूर्ति व्यवस्था को हर हाल में सुचारू बनाए रखने का निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी गैस एजेंसी संचालकों को ‘फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व’ नीति का कड़ाई से पालन करने और वितरण प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए.
एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और अनधिकृत बिक्री किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को विशेष निगरानी अभियान चलाते हुए गैस एजेंसियों, गोदामों तथा वितरण व्यवस्था की नियमित जांच करने का निर्देश दिया. कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के कारण ऊर्जा क्षेत्र में उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. यदि कहीं भी अनियमितता या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित एजेंसी या व्यक्ति के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




