Bhagalpur news एक सप्ताह में दें अनुदान का हिसाब, नहीं तो होगी कार्रवाई

Published by :JITENDRA TOMAR
Published at :01 May 2026 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news एक सप्ताह में दें अनुदान का हिसाब, नहीं तो होगी कार्रवाई

सभी प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कड़ा निर्देश जारी करते हुए एक सप्ताह में विभिन्न मदों में खर्च की गयी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) जमा करने को कहा गया

विज्ञापन

सुलतानगंज के सभी प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कड़ा निर्देश जारी करते हुए एक सप्ताह में विभिन्न मदों में खर्च की गयी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) जमा करने को कहा गया है.

कई योजनाओं के यूसी जमा करना अनिवार्य

निर्देश के अनुसार जेडबीएस, समग्र विद्यालय अनुदान, यूथ क्लब, स्पोर्ट्स, ट्यूनिंग ऑफ स्कूल, किशोरी योजना, आंगनबाड़ी व राष्ट्रीय आविष्कार जैसी योजनाओं में खर्च की गयी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से जमा करना होगा. विभागीय पत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत विद्यालय शिक्षा समिति और विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति को विभिन्न मदों में राशि उपलब्ध करायी गयी थी. अब उस राशि के उपयोग का प्रमाण पत्र निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर बीआरसी कार्यालय सुलतानगंज में जमा करना है.

बीआरसी के लेखापाल पवन कुमार ने बताया कि सभी विद्यालयों से प्राप्त उपयोगिता प्रमाण पत्र को समेकित सूची के साथ कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि खर्च की गयी राशि का सही आकलन किया जा सके. उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. निर्धारित समय सीमा के भीतर यूसी जमा नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है.

जनगणनाको लेकर नियुक्ति पत्र वितरण, 338 प्रगणक व 53 पर्यवेक्षक तैनात

सुलतानगंज प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को जनगणना कार्य की तैयारी को लेकर पांच काउंटर खोल कर प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये. इस दौरान काफी संख्या में नामित कर्मी उपस्थित रहे. जनगणना कार्य निर्धारित तिथि से चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ किया जायेगा. इसके लिए संबंधित क्षेत्रों का आवंटन कर दिया गया है. नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद प्रगणक व पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक करेंगे तथा आवंटित क्षेत्र का भ्रमण कर सत्यापन करेंगे. प्रशासन के अनुसार इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रखंड में कुल 338 प्रगणक एवं 53 पर्यवेक्षक की तैनाती की गयी है. सभी को निर्देश दिया गया है कि वह समयबद्ध व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य को पूरा करें, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन