Bhagalpur news भागवत कथा में गजेंद्र मोक्ष व भक्त प्रह्लाद प्रसंग पर कथा

सुलतानगंज नप क्षेत्र के जयनगर स्थित भगवती स्थान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का वातावरण और गहरा हो गया.
सुलतानगंज नप क्षेत्र के जयनगर स्थित भगवती स्थान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का वातावरण और गहरा हो गया. श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथा वाचिका प्रीति किशोरी ने गजेंद्र मोक्ष, राजा बलि एवं भक्त प्रह्लाद की कथा का विस्तार से वर्णन किया. उन्होंने कहा कि भगवान अपने प्रत्येक जीव पर दया करते हैं. जब गजेंद्र (हाथी) पर संकट आया, तब स्वयं प्रभु ने आकर उसका उद्धार किया. उन्होंने कहा कि जीवन का आधार केवल भक्ति है और जो सच्चे मन से भक्ति करते हैं, उनका कल्याण निश्चित है. भक्ति संगीत की मधुर प्रस्तुति के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर हो झूमते रहे. इस दौरान वामन भगवान व भगवान नरसिंह की आकर्षक झांकी निकाली गयी, जिसने माहौल को और भक्तिमय बना दिया. कथा स्थल पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और प्रवचन सुन रहे हैं. आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य व स्थानीय ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हैं.
श्रीमद्भागवत के छठे दिन श्रीकृष्ण की 16,100 पत्नियों का वर्णन
कहलगांव प्रखंड के देवीपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा वाचिका पूर्ति किशोरी ने श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण की पत्नियों के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण की पहली और मुख्य पत्नी रुक्मिणी थीं, जो विदर्भ के राजा भीष्मक की पुत्री थीं और श्रीकृष्ण से प्रेम करती थीं. उनके भाई रुक्मी उनका विवाह शिशुपाल से करना चाहते थे, लेकिन श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का अपहरण कर उनसे विवाह किया. इसके अलावा, श्रीकृष्ण की अन्य पत्नियां सत्यभामा, जाम्बवती, कालिंदी, नग्नजिती, मित्रविन्दा, लक्ष्मणा और भद्रा थीं. यह सभी अलग-अलग राज्यों की राजकुमारियां थीं और श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्तियों से उनका वरण किया. पूर्ति किशोरी ने 16,100 कन्याओं के प्रसंग का वर्णन किया, जिन्हें नरकासुर से मुक्त कराने के बाद श्रीकृष्ण ने अपनी पत्नियों के रूप में स्वीकार किया और उन्हें अपने महल में रानी का दर्जा दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










