मई 2026 में Honda, Tata, Toyota और MG ला रहे हैं 5 बड़ी कारें, जानें इनके फीचर्स

MG Majestor
May 2026 Upcoming Cars: मई 2026 ऑटो मार्केट के लिए काफी एक्साइटिंग रहने वाला है. इस महीने Honda, Tata, Toyota और MG मिलकर कई नए मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी में हैं. कुछ मौजूदा कारों के फेसलिफ्ट और नए फीचर्स के साथ मार्केट में फिर से तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.
2026 के तीसरे और चौथे महीने में भारतीय ऑटो मार्केट काफी ज्यादा एक्टिव रहा है. इस दौरान नई Renault Duster, अपडेटेड Skoda Kushaq और VW Taigun के साथ-साथ MG Majestor जैसे कई बड़े मॉडल्स की एंट्री देखने को मिली है. अब ये रफ्तार यहीं रुकने वाली नहीं है. मई महीने में भी ऐसा ही धमाकेदार माहौल रहने वाला है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Honda, Tata, Toyota और MG जैसी बड़ी कंपनियां मिलकर लगभग 5 नए मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी में हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.
Honda City Facelift 2026
होंडा सिटी फेसलिफ्ट 2026 में सिर्फ हल्के-फुल्के बदलाव देखने को मिलेंगे. फ्रंट में थोड़ी बदली हुई ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप्स, नए बंपर्स और पीछे की तरफ नए डिजाइन वाले टेललैंप्स के साथ नए अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं, जिससे इसका लुक और ज्यादा मॉडर्न लग सकता है.
इसमें बड़ा और अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्राइवर के लिए पावर्ड सीट और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. हालांकि मैकेनिकली इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा और इंजन व परफॉर्मेंस पहले जैसा ही रह सकते हैं.
Honda ZR-V
Honda ZR-V भारत में एक प्रीमियम और काफी खास मॉडल के तौर पर आएगी, जिसे सीधे CBU (Completely Built Unit) के रूप में लॉन्च किया जाएगा. यानी यह पूरी तरह से तैयार यूनिट होगी, जो ब्रांड के लिए एक “halo product” की तरह पेश की जाएगी.
इस SUV में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है, जो करीब 180bhp की पावर जनरेट करेगा. इसके साथ eCVT गियरबॉक्स दिया जा सकता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसी सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी शामिल होगी.
Toyota Ebella
Toyota की नई Toyota Ebella असल में Maruti की eVitara पर बेस्ड एक रीबैज्ड SUV होगी, और इसे तीन ट्रिम्स E1, E2 और E3 में पेश किया जाएगा. इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलेंगे. पहला है 49kWh बैटरी पैक, जो लगभग 114bhp पावर और 189Nm टॉर्क देगा. ये वाला सेटअप खासकर एंट्री-लेवल वेरिएंट यानी E1 में देखने को मिलेगा.
वहीं अगर आप थोड़ा ज्यादा पावर और रेंज चाहते हैं, तो आपके लिए 61kWh बैटरी वाला ऑप्शन रहेगा, जो 174bhp पावर और 189Nm टॉर्क जनरेट करेगा. ये बड़ा बैटरी पैक E2 और E3 ट्रिम्स में मिलेगा.
Tata Sierra EV
Tata Sierra EV की लॉन्चिंग Q2 2026 में होने वाली है. ये एक इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो पावरट्रेन के मामले में काफी हद तक Harrier EV जैसी हो सकती है. इसमें फीचर्स की लंबी लिस्ट मिलने वाली है. जैसे ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, अलग-अलग ड्राइव मोड्स और एडवांस्ड ADAS टेक्नोलॉजी वगैरह.
डिजाइन के मामले में भी ये काफी खास होगी. इसके ICE वर्जन से इसे अलग दिखाने के लिए इसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल और एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स जैसे स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए जाएंगे.
MG Majestor
फरवरी 2026 में पेश की गई MG Majestor अब जल्द ही मई 2026 तक शोरूम में नजर आ सकती है. यह SUV चार वेरिएंट्स में आएगी. Sharp 4X2 (7-सीटर), Savvy 4X2 (7-सीटर), Savvy 4X2 (6-सीटर) और Savvy 4X4 (7-सीटर).
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर का ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 215bhp की पावर और 478Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है.
यह भी पढ़ें: Ertiga की बढ़ने वाली है टेंशन, Hyundai और Kia ला रही हैं 2 नई MPV, जानें डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










