Tata Sierra में आया Legend Series, कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू, जानें सभी वेरिएंट और फीचर्स

Updated:
विज्ञापन

Tata Sierra Legend Series (Tata Motors)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टाटा मोटर्स ने सिएरा के लिए Legend Series ट्रिम लाइन पेश की है, जिसकी कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है. यह सीरीज सिएरा के लोअर और मिड-स्पेक ट्रिम में प्रीमियम फीचर्स को शामिल करती है.

विज्ञापन

टाटा मोटर्स ने सिएरा के लिए Legend Series ट्रिम लाइन पेश की है. इसकी कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है. Legend Series के साथ सिएरा रेंज में कुल 18 नए वेरिएंट जुड़े हैं. इन्हें पांच ट्रिम लेवल Smart+ L, Pure L, Pure L(O), Pure+ L और Adventure+ L में बांटा गया है. ये वेरिएंट ज्यादातर सिएरा के पहले से मौजूद लोअर और मिड-स्पेक ट्रिम पर बेस्ड हैं. इनके नाम में ‘L’ suffix दिया गया है.

विज्ञापन

टाटा सिएरा Legend Series की कीमत

सिएरा के Legend Series ट्रिम की कीमत इनके बेस मॉडल से 50,000-70,000 रुपये ज्यादा है. चलिए सिएरा Legend Series की पूरी प्राइस लिस्ट पर नजर डालते हैं. 

वेरियंट (Variant)पेट्रोल एमटी (Petrol MT)पेट्रोल डीसीटी (Petrol DCT)डीजल एमटी (Diesel MT)डीजल एटी (Diesel AT)टर्बो-पेट्रोल एटी (Turbo-petrol AT)
Smart+ L11.99-13.49--
Pure L13.7914.9915.24--
Pure L(O)14.2915.5915.7416.99-
Pure+ L14.9916.2916.4417.74-
Adventure+ L16.9918.2918.1919.4918.99

टाटा सिएरा Legend Series के ट्रिम की जानकारी

Legend Series का मकसद सिएरा के महंगे वेरिएंट में मिलने वाले कई प्रीमियम फीचर्स को कम कीमत वाले वेरिएंट में भी देना है. इससे कम बजट में सिएरा खरीदने वाले ग्राहकों को भी ज्यादा प्रीमियम अनुभव मिलेगा. उदाहरण के लिए, सिएरा Pure+ L में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट दी गई हैं. ये दोनों फीचर्स पहले सिर्फ SUV के टॉप से एक नीचे वाले Accomplished ट्रिम में मिलते थे. इसके अलावा इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मैनुअल Boss मोड़, थाई सपोर्ट एक्सटेंडर और पूरे इंटीरियर में लेदरैट फिनिश भी मिलती है.

सिएरा Smart+ L में क्या मिलेगा?

बेस Smart+ L ट्रिम में स्टैंडर्ड सिएरा Smart+ के मुकाबले लेदरैट सीट्स और इंटीरियर ट्रिम, व्हील कवर, ऑटो-फोल्डिंग आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ORVMs), स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और रूफ रेल्स दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार-झारखंड के पहले JLR Exclusive शोरूम का उद्घाटन, MD से खास बातचीत; देखें अंदर की झलक

सिएरा Pure L के फीचर्स

Pure L वेरिएंट में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, रियर कैमरा, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर वाइपर/वॉशर, 17 इंच के अलॉय व्हील्स और कई अन्य फीचर्स मिलते हैं.

सिएरा Pure L(O) में क्या खास है?

Pure L(O) Legend Series का मिड-स्पेक वेरिएंट है. इसमें Pure L के मुकाबले पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स और रेन-सेंसिंग वाइपर्स दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: 22 सितंबर को आ सकती है नई Mahindra Thar Facelift, Roxx जैसा बदलेगा लुक; कौन-कौन से नए फीचर्स मिलेंगे?

सिएरा Adventure+ L के फीचर्स

Legend Series का सबसे ऊपर वाला वेरिएंट Adventure+ L है. इसमें 360 डिग्री कैमरा, फ्रिक्वेंसी-डिपेंडेंट डैम्पर्स, टेरेन मोड्स, दो 12.3 इंच की स्क्रीन, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर सीट रिक्लाइन फीचर, एम्बिएंट लाइटिंग, कूल्ड ग्लव बॉक्स और वायरलेस चार्जिंग पैड मिलता है.

टाटा सिएरा Legend Series के इंजन और गियरबॉक्स

Legend Series में ज्यादातर पावरट्रेन विकल्प उन ट्रिम के जैसे ही हैं, जिन पर ये वेरिएंट बेस्ड हैं. हालांकि, Pure+ L में 160hp वाला 1.5 लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल AT इंजन का अतिरिक्त विकल्प मिलता है. वहीं Adventure+ L में 106hp वाला 1.5 लीटर पेट्रोल DCT विकल्प दिया गया है. खास बात यह है कि अब Pure+ L सिएरा के टर्बो-पेट्रोल इंजन का सबसे कम कीमत वाला वेरिएंट है.

Legend Series के अलावा, स्टैंडर्ड सिएरा Adventure+ ट्रिम को भी अब 1.5 लीटर पेट्रोल DCT पावरट्रेन के साथ खरीदा जा सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola