Bhagalpur news पटना में जिंदगी की जंग लड़ रहे मुख्य पार्षद

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news पटना में जिंदगी की जंग लड़ रहे मुख्य पार्षद

नप सुलतानगंज के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू जो मंगलवार को नप कार्यालय में गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल हो गये थे.

विज्ञापन

नप सुलतानगंज के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू जो मंगलवार को नप कार्यालय में गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. तीसरे दिन गुरुवार को भी उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं. पार्षद प्रतिनिधि सुभाष पोद्दार ने बताया कि चिकित्सकों की सलाह पर गुरुवार को उन्हें चार यूनिट रक्त चढ़ाया गया, जिससे उनकी स्थिति में हल्का सुधार देखा गया है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है. मुख्य पार्षद के शरीर में अब भी दो गोलियां फंसी हुई हैं,एक छाती और दूसरी सिर के हिस्से में जिसे निकालने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार प्रयास कर रही है. डॉक्टरों के अनुसार, मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए ऑपरेशन बेहद जटिल है. पल्स रेट और अन्य मेडिकल पैरामीटर को स्थिर करने के बाद ही सर्जरी की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सकता है. फिलहाल उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और हर पल उनकी निगरानी की जा रही है. इस बीच हालचाल जानने के लिए कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंच रहे हैं. गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और चिकित्सकों से इलाज की पूरी जानकारी ली. उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. घटना के बाद से सुलतानगंज समेत पूरे क्षेत्र में दुआओं का दौर जारी है. मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है. परिजन ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

ईओ कृष्ण भूषण कुमार की स्मृति में प्रतिमा लगाने की मांग

नप सुलतानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या के बाद शहरवासियों में शोक और सम्मान की भावना एक साथ देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नप परिसर में दिवंगत पदाधिकारी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग कर रहे है. लोगों का कहना है कि यह प्रतिमा उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव का स्थायी प्रतीक बनेगी. आने वाली पीढ़ियों को यह प्रेरणा देगी कि कठिन परिस्थितियों में ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना कितना महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन