Bhagalpur news रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

नवगछिया मक्खातकिया के धीरज कुमार को मोबाइल पर रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

नवगछिया मक्खातकिया के धीरज कुमार को मोबाइल पर रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. धीरज कुमार के बयान पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पीड़ित ने पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि धोबिनिया के राणा फौजी ने फोन कर उनसे रंगदारी की मांग की और धमकी दी कि यदि केस लड़ने में होने वाला खर्च नहीं दिया, तो गोली मार दी जायेगी. राणा फौजी ने यह भी कहा कि स्मैक बरामदगी मामले में पुलिस को सूचना देने का काम तुमने ही किया है. 9 मार्च 2026 को पुलिस ने नवगछिया थाना गेट के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन से करीब 400 ग्राम स्मैक बरामद किया था. इस मामले में वाहन चालक सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया था कि बरामद स्मैक राणा फौजी का है. उक्त मामले में राणा फौजी को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है. राणा फौजी इस मामले में फरार चल रहा है. बताया जाता है कि अधिवक्ता मुक्ति कुमार मधु पहले राणा फौजी के मामलों की पैरवी करते थे. इधर, रंगदारी और धमकी के ताजा मामले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. राणा फौजी के खिलाफ पहले से भी नवगछिया थाना में कई रंगदारी के मामले लंबित हैं. नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि धीरज कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन