11 अगस्त की टॉप 20 खबरें: छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी का आज झारखंड बंद, कोलंबिया में भूकंप से 20 लोगों की मौत
झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन, फोटो पीटीआई
11 August Top 20 News: झारखंड में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. सोमवार को विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद छात्रों का गुस्सा भड़क गया. प्रदर्शन जारी रखने की धमकी के बीच छात्रों ने कहा, "अब मुख्यमंत्री से बात होगी." दूसरी ओर संसद में अमित शाह के बयान को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी है. हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि हर मुद्दे पर चर्चा के लिए मोदी सरकार तैयार है. कोलंबिया में भूकंप से 20 लोगों की मौत हो गई है.
1. JPSC JSSC Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी का हल्लाबोल, 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान
JPSC-JSSC आंदोलन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का ऐलान किया है. जानें बंद का समय और आंदोलन से जुड़ी पूरी जानकारी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. विधानसभा में आंदोलनकारियों पर फिर बरसा पुलिस का डंडा, छात्र नेता बोले- अब सीधे CM से बात होगी
झारखंड विधानसभा के बाहर जेपीएससी और जेएसएससी आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे भगदड़ मच गई. छात्रों ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से सीधी बात करने की मांग की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. Jharkhand Vidhan Sabha March: छात्रों पर लाठी चार्ज के बाद बोले छात्र नेता
झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. 10 अगस्त 2026 को आंदोलनकारी छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया. पुलिस ने आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज किया. वाटर कैनन से पानी की बौछार की. छात्रों ने रेन डांस किया. दिनभर छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा और वे विधानसभा के गेट नंबर-1 पर डटे रहे, लेकिन शाम सात बजे के बाद पुलिस ने दोबारा लाठीचार्ज कर छात्रों को विधानसभा से खदेड़ दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहशत, 20 की मौत; इक्वाडोर-पनामा तक कांपी धरती
कोलंबिया में सोमवार को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे देश के कई हिस्सों में दहशत फैल गई. प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है. भूकंप के झटके राजधानी बोगोटा समेत कई बड़े शहरों में महसूस किए गए. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. Video : उत्तराखंड में उफान पर आया तमक नाला, बाढ़ के पानी में बह गया पुल; यातायात बाधित
चमोली जिले में भारी बारिश के कारण तमक नाला उफान पर आ गया है, जिससे एक महत्वपूर्ण पुल क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना के कारण मलारी से आगे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. JPSC परीक्षा विवाद में बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले की गहराई से जांच कर रही है. इस गिरफ्तारी को मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. 'विपक्ष के बहकावे में न आएं'- बवाल के बाद CM हेमंत का छात्रों को संदेश, लाठी चार्ज पर क्या बोले सिटी एसपी
जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में सुधार की मांग को लेकर हुए विधानसभा घेराव और बवाल के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों से संवाद का न्योता दिया है. उन्होंने विपक्ष के भड़काने वाले मनसूबों से सावधान रहने की अपील की. वहीं, सिटी एसपी पारस राणा ने बल प्रयोग की वजह बताई. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. भरत तिवारी एनकाउंटर केस : आरोपी अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की फैली अफवाह, जानिए क्या है सच
भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. एसडीएम और थानाध्यक्ष के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने की खबर का कोर्ट ने खंडन किया है. जानें न्यायिक जांच की ताजा स्थिति. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. 2130 करोड़ से बदलेगी बिहार के इन 3 पर्यटन स्थलों की तस्वीर, जानिए सरकार का मेगा प्लान
बिहार के गयाजी-बोधगया और नालंदा-राजगीर के लिए 2130 करोड़ रुपये की योजना तैयार हुई है. बोधगया में हेरिटेज हाट और इंटरनेशनल फूड कोर्ट भी प्रस्तावित है. बेगूसराय के सिमरिया घाट के लिए 12.16 करोड़ की योजना बनी है. अब केंद्र की मंजूरी का इंतजार है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. हाथरस की रैली में गरजे आकाश आनंद,राहुल-अखिलेश को कहा अंकल, भाजपा से मांगा 10 साल का हिसाब
बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने हाथरस के सादाबाद से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी अभियान की शुरुआत की. उन्होंने भाजपा सरकार के साथ-साथ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी तीखे राजनीतिक हमले किए. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. एक बार फिर बढ़ी सपा नेता आजम खान की मुश्किलें: 20 साल पुराने पार्क कब्जे मामले में SIT गठित, सामने आया नाम
प्रयागराज में पार्क की जमीन पर कथित कब्जे का 20 साल पुराना मामला एक बार फिर चर्चा में है. इस मामले में सपा नेता आजम खान का नाम सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. अब 88 जगहों से भारत आ सकेंगे e-वीजा वाले यात्री, 11 नए इंटरनेशनल पोर्ट जोड़े गए
भारत ने विदेशी यात्रियों के लिए e-वीजा की सुविधा का विस्तार किया है, जिसमें 11 नए इंटरनेशनल पोर्ट जोड़े गए हैं. अब कुल 88 पोर्ट से e-वीजा धारक भारत में प्रवेश कर सकते हैं. यह कदम वीजा प्रक्रिया को और सुगम बनाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा, पैलेट गन और छात्रों को लाठियों से पीटने का आदेश किसने दिया?
दिल्ली में छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज, पैलेट गन के इस्तेमाल और अयोध्या राम मंदिर में हुई कथित चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री से तीन प्रमुख मांगों को लेकर जवाब मांगा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. JPSC Protest: राहुल गांधी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया गलत, हेमंत सरकार से कहा- तुरंत निकालें हल
राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग की आलोचना की है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा- लोकतंत्र में छात्रों को अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है, और किसी भी स्थिति में उनके खिलाफ बल प्रयोग करना सरासर गलत है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. स्वतंत्रता दिवस समारोह: पहली बार लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', मंच पर दिखेंगे Gen-Z
दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पहली बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' गाया जाएगा. रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. संसद में पेश विधेयक पास हुआ तो क्या बदलेगा? किसानों और आम लोगों को हो सकता है फायदा
लोकसभा में पेश विधेयक में खान एवं खनिज (संशोधन) और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक शामिल हैं. ये विधेयक आम लोगों, किसानों और देश की अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. जेपी नड्डा की राहुल गांधी को खुली चुनौती: भागें नहीं, संसद में आएं... मुंहतोड़ जवाब देंगे
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सदन में मौजूद रहने की खुली चुनौती दी है. कहा, हम हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. PoK चुनाव में बवाल: हवेली में झड़प, बाग में तनाव; 7 सीटों पर मतदान टला
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के दौरान पुंछ इलाके में तनावपूर्ण माहौल रहा. हवेली और बाग में झड़प की खबरें आईं, जिससे 7 सीटों पर मतदान अनिश्चितकाल के लिए टल गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. रूस-भारत रेल कॉरिडोर का नया प्लान, हिंद महासागर तक रेल रूट; होर्मुज को बायपास करने की तैयारी
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव से समुद्री व्यापार और ऊर्जा की सप्लाई को लेकर दुनिया की चिंता बढ़ी है. रूस भी इससे अछूता नहीं है. ऐसे में मॉस्को अब उन रास्तों की तलाश कर रहा है, जिनसे वह संवेदनशील समुद्री मार्गों पर अपनी निर्भरता कम कर सके और भारत तक अपने व्यापार को जारी रखने के लिए वैकल्पिक नेटवर्क तैयार कर सके. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. सौरभ गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, सेक्रेटरी ने ठाकुरपुकुर थाने में की शिकायत
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी दी गयी है. धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सौरभ की सेक्रेटरी ने ठाकुरपुकुर थाने में लिखित शिकायत की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










